KAIMGANJ NEWS मासूम छात्र के निजी स्कूल के प्रबंधक ने जड़ा थप्पड़ – बच्चे के गाल पर उभर आए उंगलियों के निशान

Picsart 25 07 23 20 13 16 265

KAIMGANJ NEWS – गाल पर लगी चोट से बिलखता बच्चा पहुंचा घर बताया हाल ,परिजनों ने स्कूल पहुंच किया कड़ा विरोध
कायमगंज /फर्रुखाबाद
शासन तथा शिक्षा विभाग द्वारा नियमावली जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी छात्र / छात्रा को स्कूल में प्रताडित नहीं किया जा सकता है। जारीआदेश के अनुसार स्पष्ट रूप से कहा गया है कि बच्चे को डंडे , थप्पड़ , घूंसा या कचोटी यहां तक तेज आबाज के साथ डांट कर भयभीत तक ना किया जाए । इसके बावजूद भी कुछ ऐशे निजी प्रबंधन वाले विद्यालय हैं जो सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखाकर बच्चों को प्रताड़ित करने से वाज नहीं आ रहे हैं ।

ऐशा ही एक मामला आज उस समय सामने आया । जब नगर के मोहल्ला काजम खां स्थित प्राइवेट स्कूल एच एस विद्या निकेतन विद्यालय में 5 वर्षीय कक्षा केजी के छात्र को विद्यालय के प्रबंधक योगेंद्र वर्मा ने गुस्से में जोर से थप्पड़ मार दिया। जिससे बच्चे के गाल पर उंगलियों के निशान तक उभर आए ।
चोट लगने से भयभीत हो दर्द से परेशान रोता हुआ छात्र घर पहुंचा और परिजनों को बताया। बच्चे को लेकर परिजन विद्यालय पहुंचे तथा जमकर हंगामा किया। इस पर प्रबंधक ने उन्हें विद्यालय से भगाने का प्रयास किया गया। हंगामा हो ही रहा था कि तबतक सूचना पर कस्बा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्चे एवं परिजनों को पुलिस कस्वा चौकी पर बुला लाई।

Picsart 25 07 14 06 37 31 721
परिजनों का आरोप है कि इससे पहले भी बच्चे के साथ मारपीट की गई थी। तब समझा बुझाकर मामले को शांत कर दिया गया था। मां सुमन ने भी प्रबंधक पर बच्चों के साथ मारपीट का आरोप लगाया। मोहल्ले के कई लोग कस्बा चौकी पहुंचे जहां उन्होंने जमकर हंगामा काटा।वहीं एक लिखित तहरीर कस्बा पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले में समझौते का प्रयास कर रही थी।
विद्यालय के प्रबंधक योगेन्द्र वर्मा ने बताया कि बच्चे ने एक बच्चे के मुंह पर नाखून मार दिए थे। जिससे उसके खून निकल आया था। उन्होंने यह कहते हुए यह माना कि ,उन्होंने बच्चे को डांटा था और एक थप्पड़ भी मार दिया था। जिससे उसके चेहरे पर निशान उभर आए। चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes