KAIMGANJ NEWS कांवड़ यात्रा में मारपीट व डीजे माइक तोड़ने का आरोप

Picsart 25 07 23 19 42 57 771

KAIMGANJ NEWS – दूसरे पक्ष ने कहा कि डीजे साउंड तेजी से ना बजाने का किया था अनुरोध, मारपीट या तोड़फोड़ की घटना से किया इनकार
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव ज्यौनी निवासी आशु अमित आकाश विकास सहित लगभग दो दर्जन लोगों ने हस्ताक्षर युक्त शिकायती पर कोतवाली पुलिस को देने की बात कहते हुए कहा है कि वे लोग सावन मास में कावड़ यात्रा निकल रहे थे। उनका कहना है कि गांव के एक मंदिर पर पहुंचे थे जहां से चलकर गांव स्थित दूसरे मंदिर की ओर जा रहे थे, रास्ते में भूरे व नेत्रपाल कठेरिया का मकान पड़ता है ।उनके दरवाजे पर पहुंचे तो उन्हें इन लोगों ने अपने परिवारी जनों के साथ रोक कर मारपीट करना शुरू कर दिया ।आरोप है कि कांवड़ियों में से एक के खुली और बाकी कुछ लोगों के बंद चोंटें आई हैं ।वहीं उन्होंने कांवड़ यात्रा में शामिल डीजे साउंड माइक को भी तोड़ने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी कहा कि आरोपी पक्ष ने उन्हें धमकी दी है कि गांव का प्रधान उनके ही परिवार का है और वे हम लोगों को झूठे एससी -एसटी केस में फसाने की धमकी दे रहे थे । उधर कठेरिया पक्ष का कहना है कि उनके ऊपर लगाया जा रहा आरोप पूरी तरह निराधार है, उन्होंने ना तो मारपीट की और ना ही डीजे साउंड का माइक तोड़ा है । कांवडिया हुड़दंग मचा रहे थे । यह आपस में ही लड़ने लगे उसने बचाने का प्रयास किया था । ऐसा लग रहा था मानो कांवड़ यात्रा में शामिल ज्यादातर लोग किसी मादक पदार्थ का सेवन किए हुए थे । उनका यह भी कहना है कि यह एक राजनीतिक षड़यंत्र है ।जिसके कारण उन पर बेवजह निराधार आरोप लगाया जा रहा है l

इनसेट :-
कोतवाली पहुंच कर कांवडियों ने पुलिस पर कार्रवाही ना करने का आरोप लगा काटा हंगामा
कायमगंज :-
क्षेत्र के गांव ज्योनी में कांवडियों तथा ग्रामीणों के बीच हुए विवाद में कांवडियों ने पुलिस को लिखित तहरीर दे आरोपियों पर कार्रवाई की मांग का थी । जांच पड़ताल शुरू होने से पहले ही कांवडिया कोतवाली में आ गए जहां उन्होंन पुलिस कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त कर हंगामा काटा – उनके समर्थन में भाकियू भी खडी हो गई । घटना की शिकायत मंगलवार को कांवड़ियों ने तहरीर देकर की थी । इस पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया था ।
लेकिन पुलिस कार्रवाई से वे संतुष्ट नहीं थे। आज बुधवार को उन्होंने थाने पर आकर हंगामा काटा। उन्होंने कहा कि पुलिस को उन्होंने तहरीर दी थी। उसे दर्ज न कर अपने तरफ से एनसीआर दर्ज की है। कांवड़ियों के साथ किसान नेता भी थाने पहुंच गए। हंगामा बढ़ता देख कांवडियों तथा भाकियू वालों को कार्यवाही का आश्वासन दे शांत करा दिया गया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news विकास पर लापरवाही भारी! चौड़ी सड़कों के बीच खड़े बिजली के पोल बने खतरा

Farrukhabad news हादसों को खुला न्योता दे रहे बिजली के खंभे, नगर पंचायत अध्यक्ष जोया[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes