KAIMGANJ NEWS हिन्दू धर्म के देवी देवताओं के स्वरूप में फूहड़ता तथा गंदे फिल्मी गानों के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग

Picsart 25 07 20 08 06 26 195

KAIMGANJ NEWS शिकायत कर कहा कि इससे अन्य करोड़ों हिन्दू धर्म के आस्थावानों की भावनाएँ होती हैं आहत
कायमगंज /फर्रुखाबाद
विश्व हिन्दू परिषद गौरक्षा विभाग के कायमगंज प्रखण्ड अध्यक्ष एवं निष्ठावान राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के स्वंय सेवक जयकिशन गुप्ता ने आज संगठन पैड पर लिखित शिकायती पत्र उपजिलाधिकारी कायमगंज को सौंपा । जिसमें उन्होंने शोभायात्राओं व अन्य विविध कार्यक्रमों में हिन्दू धर्म के देवी देवताओं के स्वरूपों को सड़क पर अथवा मंच पर फूहड़ फिल्मी पैरोडी पर नचाकर प्रदर्शन को सनातन धर्म का अपमान बताया है । उन्होंने कहा है कि पिछले कुछ समय सेअज्ञानतावश मनोरंजन की खातिर सनातनी देवी देवताओं के स्वरूप बनें लोगों से भद्दे फिल्मी पैरोडी गानों पर नचा कर हमारे देवी देवताओं का घोर अपमान किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि जैसे भगवान भोलेनाथ नशेड़ी और भगवान श्रीकृष्ण को लंपट जैसे इन नाच गानों के माध्यम से दर्शाया जाता है । यह घोर आपत्तिजनक है क्योंकि इस कृत्य से हमारी व अन्य हिन्दुओं की आस्था को ठेस लगती है । वहीं हमारे पूज्य देवी देवताओं के बारे में नई पीढी को गलत एवं तथ्यहीन संदेह जाता है । उन्होंने कहा कि यह भोंडे कृत्य / दृश्य भी लव जेहाद व धर्मातंरण एवं अपराधों की वजह बनते जा रहे हैं । हिन्दू नेता श्री गुप्ता का कहना है कि यह स्वरूप बनें कलाकार प्रदर्शन के समय अक्सर व अधिकांश शराव पिए होते हैं । जो कि हमारी आस्था तथा धार्मिक निष्ठा का घोर अपमान है । उन्होंने सौंपे ज्ञापन / शिकायती पत्र में कहा है कि जब भी किसी आयोजन की प्रशासन अनुमति दे तो आयोजन कर्ताओं से इस तरह की गतिविधियाँ किसी भी स्थिति में ना करने / कराने का शपथ पत्र लिया जाए । ताकि अज्ञानतावस केवल मनोरंजन के लिए इस तरह की गतिविधियाँ अपनाने पर रोक लग सके । उन्होंने चेतावनी दे कहा कि यदि उनकी इन मांगों पर प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई तो हिन्दू समाज अश्चितकालीन आंदोलन के साथ एसडीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग

KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!

KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]