KAIMGANJ NEWS -विवेचक पुलिस दरोगा से परेशान वादी ने जिलाधिकारी से शिकायत कर की फरियाद – जताई खतरे की आशंका
कायमगंज / फर्रुखाबाद
जन समस्या निस्तारण हेतु आज तहसील सभागार में जिलाधिकारी ए के द्विवेदी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ ।

जिसमें 117 फरियादियों ने अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र दिए । जिनमें से 19 सामान्य मामलों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया । शेष संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निस्तारित कराने काआदेश दे सौंप दिये गए। थाना कंपिल क्षेत्र के गांव शिवपुर कुंवरपुर खास निवासी कौशलेन्द्र सिंह पुत्र गंगासहाय ने डीएम को शिकायती पत्र दे कहा कि उसके भाई राजकुमार ने बैंक दलाल कुलदीप व सुग्रीव व बैंक कर्मी संजीव के विरुद्ध जालसाजी जैसी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था । इस केश में तत्कालीन एसओ डी के कंचन ने मेरे पिता व भाई से अभद्रता कर धमकी दी थी । जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई । जब थाना पुलिस से निष्पक्षता की उम्मीद नहीं रही तो उसने स्वंय के एवं गवाहों के शपथ पत्र दे विवेचना पुलिस विभाग की जगह अन्य सक्षम माध्यम से कराए जाने की गुहार लगाई । इस प्रकरण के विवेचक एसआई कम्पिल रामलखन ने आरोपियों से साँठ गाँठ कर उन्हीं के पास बैठकर दि० 18 / 7/25 को मुझे फोन पर फिर धमकाते हुए वहीं आने के लिए कहा आरोप है कि विवेचक उस समय भी शराब के नशे में थे। यहां तक की दरोगा ने कहा कि यदि तुम नहीं आए तो मैं आरोपियों को साथ लेकर तुम्हारी दुकान पर ही आ जाऊँगा । पीडित ने साक्ष्य के तौर पर फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग संलग्न कर अपने तथा परिवार को जानमाल का खतरा बता सुरक्षा के साथ ही जांच कंपिल पुलिस की वजाय सक्षम विभागीय माध्यम से कराने की गुहार लगाई है । वही नगर के मोहल्ला नुनहाई निवासी प्रमोद कुमार उर्फ चन्दन पुत्र देवसिंह वाथम ने गंगा किनारे रखी अपनी झोपडी नुमा दुकान में शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव समैचीपुर चितार निवासी गोताखोरों पर अभद्रता कर आग लगा देने का आरोप लगाया उसका कहना है कि आग से उसकी झोपडी / दुकान में रखा करीब 35 हजार रुपए नकद सहित हजारों रु० का दुकान का सामान व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया है । वहीं नगर के मोहल्ला कूँचा गंगदरवाजा निवासी अशोक कुमार ने अपने बेटे व पुत्र वधू पर आरोप लगाते हुए दिए शिकायती पत्र में कहा कि यह दोनों मुझे मेरे ही बनवाए मकान से मारपीट कर जवरिया मुझे व मेरी पत्नी को भगा रहे हैं । उन्होंने कहा कि वह वृद्ध है और अपने पुत्र शशिकांत तथा पुत्र वधू की प्रताड़ना एवं आतंक से परेशान है । लाचार वृद्ध पिता ने सुरक्षा के साथ ही अपने जुल्मी पुत्र व पुत्र वधू के विरुद्ध कार्यवाही कर इनके आतंक से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई है । समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में पुलिस विभाग की35, राजस्व विभाग की32, बिजली विभाग 8, विकास विभाग 17, खाद्य एवं पूर्ति का 05, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग का 04, वहीं अन्य विभागों से संबंधित कुल 117 शिकायती पत्र प्राप्त हुए । समाधान दिवस आयोजन अवसर पर डीएम – एसपी – सीडीओ तथा एसडीएम . तहसीलदार – सीओ . एसएचओ सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep