KAIMGANJ NEWS स्कूल मर्जर के विरोध में अभिभावकों में भी पनपता जा रहा भारी आक्रोश

Picsart 25 07 12 05 19 07 757

KAIMGANJ NEWS – सरकार की इस नीति को ग्रामीण बता रहे गरीब व मध्यम वर्ग को शिक्षा से वंचित करने का अपनाया जा रहा तरीका
– ग्रामीणों ने कहा कि मर्जर की जगह शासन क्षेत्र में चल रहे अमान्य प्राइवेट स्कूलों को बंद कराए , छात्र संख्या खुद बढ़ जायेगी ।
कायमगंज / फर्रुखाबाद
प्रदेश सरकार की स्कूल मर्जर नीति को ग्रामीण भी उचित नहीं मान रहे हैं । उनमें भी अब धीरे – धीरे आक्रोश पनपने लगा है ।

IMG 20250711 WA0397

उनका कहना है कि मर्जर की वजाय सरकार अमान्य रूप से संचालित प्राइवेट स्कूलों को बंद कराए तो परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या स्वतः बढ़ जायेगी । इन अमान्य प्राईवेट स्कूलों के संचालन के लिए ग्रामीण शासन की ढुलमुल नीति तथा शिक्षा विभाग एवं प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं । आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कायमगंज ने प्राथमिक विद्यालय लुखड़ापुर में संघ के जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल की अध्यक्षता में स्कूल मर्जर को लेकर आयोजित हुई बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने भारी विरोध जताया। नरेंद्र सिंह, प्रमोद, ब्रजेश, प्रदीप, अमरपाल, रामनिवास, उमाशंकर, दिनेश, संतोष, रुपेश, गुड्डू, शिवनाथ, मोहित,फेरुसिंह,सर्वैंद्र, ज्ञान सिंह, रामवीर, मुनेश, अशोक, सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने स्कूल मर्जर को बच्चों की शिक्षा पर कुठाराघात बताते हुए कहा कि स्कूल के लिए भूमि दान की थी। यदि सरकार स्कूल नहीं चलायेगी तो भूमि वापस ली जायेगी। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल में 48बच्चे नामांकित हैं और एक आंगनबाड़ी केंद्र भी चल रहा है।हम अपने बच्चों को दूरस्थ स्कूल में पढ़ने नहीं भेजेंगे। सरकार को क्षेत्र में चल रहे अमान्य एवं प्राइवेट स्कूलों को बंद करना चाहिए जिससे सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ जायेगा और उन्हें बंद करने की नौवत ही नहीं आयेगी।राम बेटी, ममता, गीता, प्रेम प्यारी, आशा, उमा, राम-जानकी आदि रसोईयों ने भी स्कूल मर्जर का विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि सरकार की गरीब बच्चों को शिक्षा से बंचित करने की गहरी साज़िश है। इस अवसर पर संगठन के ब्लांक अध्यक्ष निर्देश गंगवार, अश्विनी चतुर्वेदी, अमीर सिंह यादव, विनोद कुमार, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes