Farrukhabad news एचटी लाइन के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से बकरी चरा रहे किशोर की दुखद : मौत

Picsart 25 07 04 06 28 26 620

Farrukhabad news कायमगंज / फर्रुखाबाद
तेरह बर्षीय किशोर हंसता खेलता घर से बकरियाँ चराने गया था क्या पता था कि मौत उसका पीछा कर रही है । अपने कलेजे के टुकड़े की दर्दनाक मौत से मां तथा अन्य परिजन बेहद गमगीन हो बार बार बच्चे का नाम ले उसे दर्दभरी आहों से पुकार रहे हैं । किन्तु हमेशा के लिए चिरनिद्रा में लीन किशोर का शव निढाल सा अपनों के सामने पड़ा था । यह दुखद घटना कम्पिल थाना क्षेत्र के ग्राम कटिया की है यहां के निवासी नहीम खान का 13 वर्षीय पुत्र सोफियान गांव के पास ही अपनी बकरियों को चरा रहा था । उसी समय अचानक 11000 की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया । जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया । गंभीर हालत में उसे सामु० स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया । किन्तु तबतक बहुत देर हो चुकी थी, उपचार शुरू होने से पहले ही उसने अंतिम सांस ले ली । अस्पताल ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर विपिन ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया । वताया जा रहा है कि एचटी विद्युत लाइन के पोल में करेंट आ रहा था । जिसे बच्चे ने छू लिया था । पोल छूते ही लगे घातक करंट से किशोर की मौत हो गई । मृतक बच्चे का परिवार आर्थिक रूप से संपन्न नहीं है । पिता दिल्ली में रहकर ढेली से फलों की बिक्री करके किसी तरह परिवार का भरण पोषण करता है । कुछ अलग से आमदनी की लालसा में घर पर बकरीं पाल रखीं थीं उन्हें यही बच्चा रोज चराने ले जाता था । आज उसकी मौत से मृतक का परिवार बेहद परेशान तथा गमगीन दिखाई दे रहा है । घटना की सूचना पर कस्वा चौकी पुलिस ने अस्पताल पहुँकर जानकारी ली।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल, महिला के अंगूठे की जगह लगा दिया दूसरी महिला का निशान

KAIMGANJ NEWS 15.5 बीघा जमीन के बैनामे में धोखाधड़ी का आरोप, गाटा संख्या भी बदली;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गाली का विरोध पड़ा भारी: चाचा ने भतीजे के परिवार पर बरपाया लाठी-डंडों से कहर, बीच-बचाव में आई पत्नी को भी बेरहमी से पीटा

KAIMGANJ NEWS फर्रुखाबाद के कायमगंज में रंजिश का खूनी खेल; चीख-पुकार के बीच लहूलुहान हुआ[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कांशीराम कॉलोनी में पांच साल से अंधेरा, पानी को तरसे लोग

KAIMGANJ NEWS 96 आवासों में सन्नाटा; बिजली-पानी के अभाव में घरों पर ताले, किराए के[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news बाढ़ और बारिश से छलनी हुईं फर्रुखाबाद की सड़कें: DM अंकुर लाठर का अफसरों को दो टूक फरमान—’तुरंत बनाएं कार्ययोजना, लापरवाही पर नपेगी गर्दन

Farrukhabad news सड़कें गड्ढामुक्त करने को लेकर कलक्ट्रेट में गरमाया माहौल; पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई समेत कई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 152 शिकायतों में केवल 7 का ही हो सका निस्तारण 

KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का अंबार, चोरी से लेकर जमीन पर कब्जे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS

Farrukhabad news सरकारी दावों पर लटका ‘ताला’: 10:30 बजे तक नदारद रहे CHO, बिना इलाज लौटे दर्द से कराहते मरीज

Farrukhabd news गदनपुर देवराजपुर आरोग्य केंद्र की खुली पोल, चार गांवों के मरीज झोलाछापों और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति को गाली देने से रोका तो भड़की चचिया सास: कुनबे संग मिलकर बहू को लाठी-डंडों से पीटा, लहूलुहान कर छोड़ा; थाने में दी तहरीर

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पति के सम्मान में खड़ी होना एक महिला को भारी पड़[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पांच भाइयों को घेरकर लाठी-सरिया से पीटा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। अताईपुर जदीद गांव में गुरुवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes