KAIMGANJ NEWS आबकारी अधिनियम की धज्जियां उड़ा ठेकों पर मनमाने ढंग से बेची जा रही शराब का वायरल वीडियो दिखा रहा हकीकत

IMG 20250530 WA0382

KAIMGANJ NEWS – आबकारी अधिकारी तथा स्थानीय पुलिस आखिर क्यों बनी अनजान?
कायमगंज / फर्रुखाबाद
आखिर इतनी बड़ी अनियमितता के साथ सुरा बिक्रेता ठेकेदार शराब बिक्री नियम की धज्जियां उड़ाते हुए बगैर समय पाबंदी पर ध्यान दे, मनमाने ढंग से कैसे करा रहे देशी और विदेशी मदिरा की दुकानों पर शराब की विक्री? यह बात पिछले लम्बे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है । कभी – कभी तो इसका सचित्र प्रमाण भी सामने आता रहा है । आज फिर एक बार बिक्री की समय सीमा की धज्जियां उड़ाता हुआ एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है । वायरल वीडियो कायमगंज नगर में मछली मंडी के पास स्थित देशी शराब बिक्री ठेके का बताया जा रहा है ।

हालांकि आपका यह समाचार माध्यम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है । किन्तु हकीकत उजागर करता यह वायरल वीडियो आवकारी विभाग एवं स्थानीय पुलिस की उस दरियादिली को तो दिखा ही रहा है जिसमें यह दोनों सरकारी विभाग के अधिकारी शराब बिक्रेता ठेकेदार पर मेहरबान बने हैं । इसके पीछे का राज क्या है, शायद यह बताने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हर आम और खास की जुवान से चर्चा करते ही राज से पर्दा उठने लगता है । यह जो वीडियो वायरल है उसमें देखा जा सकता है कि ठेके के अंदर खुली कैंटीन पर समय सीमा से परे शराब उपलब्ध कराई जा रही है । यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है । बाता दें कि कायमगंज नगर एवं क्षेत्र की अन्य मदिरा दुकानों पर हर रोज सबेरे 6 -oo बजे से ही शराब विक्री शुरु हो जाती है , और रात्रि 12-00 बजे तक नियम को ताक पर रख कर शराब बिक्री की जाती है । वैसे सामान्य जानकारी के अनुसार देशी या विदेशी शराब की दुकानों / ठेकों पर नियमानुसार दिन के 10-00 बजे से रात के 10-00 बजे तक ही शराब की बिक्री की जानी चाहिए यही नियम है । किन्तु यहां आबकारी विभाग एवं पुलिस की मेहरवानी से नियम को डस्टबिन में डाल कर मनमानी हो रही है । फिर चाहे
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के देशी शराब ठेका मछली मंडी का मामला हो या फिर
ग्रामीण क्षेत्र अताईपुर बड़ा बाजार एवं स्टेशन रोड ( याहियापुर ) अलीगंज रोड ठमढेरा, केनाल रोड नगला चमन मजरा नरैनामऊ, जौरा कटिया रोड पर स्थित का० दा० पुर सराय आदि लगभग सभी शराव दूकानों पर चाहे देशी हो या इंग्लिश शराब की दुकान हर जगह शराब ठेकेदार ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में शराब के ठेकों / दुकानों को खोल कर अवैध रूप से बिक्री कर रहे है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes