KAIMGANJ NEWS ट्रेन की चपेट में आए राजमिस्त्री का पूरा शरीर हुआ क्षत – विक्षत

Picsart 25 04 22 18 12 10 813

KAIIMGANJ NEWS – परिवार के अकेले खेवनहार की मौत से परिवार में मचा हाहाकार – घटना की संभावना मृतक द्वारा रेलवे ट्रैक पार करते समय होने की जताई जा रही है
कायमगंज / फर्रुखाबाद
जनपद फर्रुखाबाद की कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर निवासी राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले गरीब की ट्रेन की चपेट में आकर मौत होते ही परिवार में मातम पसर गया, परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा है ।

IMG 20250419 WA0177

संभावना जताई जा रही है कि मृतक ने रात में किसी समय रेलवे ट्रैक पार करने का प्रयास किया होगा । उसी समय आई किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दुखद मौत हो गई l मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का स्थलीय निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है । कोतवाली क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर निवासी 40 वर्षीय महेंद्रपाल की रविवार रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, महेंद्रपाल देर रात रेलवे लाइन पार कर रहा था ।, तभी अचानक आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

IMG 20250419 WA0178

घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने स्थानीय कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे एसएसआई सुरजीत सिंह ने शव का पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसआई ने बताया कि मृतक राजमिस्त्री का कार्य करता था और उसका घर रेलवे ट्रैक के पास ही स्थित है। वह नशे का आदी था और संभवत: नशे की हालत में ही हादसा हुआ है। बताया गया कि मृतक की पत्नी मतभेदों के चलते इसे छोड़कर काफी समय पहले ही चली गई थी । मृतक राजमिस्त्री , अपने बेटे तथा बूढे हो चुके लाचार पिता के साथ रहता था । यही अकेला फिलहाल परिवार का खेवनहार था ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes