KAIIMGANJ ज्ञापन में आदर्श इंटर कॉलेज,कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज, नेहरू पूर्व माध्यमिक विद्यालय आदि में वार्षिक फीस के रूप अवैध वसूली करने का लगाया गंभीर आरोप
कायमगंज / फर्रूखाबाद
भारतीय किसान यूनियन ( भानू गुट ) के जिला महासचिव गिरीशचंद्र शाह की अगुवाई किसान नेताओं ने एक छः सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की पुस्तकों का मूल्य निर्धारण 23 अगस्त 2024 को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया था । जिसमें कक्षा एक से आठ तक का अधिकतम मूल्य ₹1200 तय किया गया था । उस आदेश का कोई भी निजी विद्यालय पालन नहीं कर रहा है । जांच कर ऐसे विद्यालयों पर कार्यवाही की जाए साथ ही आदेश की सूची प्रत्येक विद्यालय के दरवाजे पर चस्पा कराई जाए। प्राइवेट स्कूलों में किताबों पर 70% से अधिक का कमीशन विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्ययों का रहता है जिस कारण निजी स्कूल संचालक प्रतिवर्ष कक्षाओं की किताबें के बदलने की प्रक्रिया अपनाते हैं ।इस प्रक्रिया की समय सीमा 10 वर्ष की जाए । ताकि किताबों तथा ड्रेस पर हो रही कमीशन खोरी बंद हो सके। प्राइवेट स्कूलों में अधिकांश विद्यालय में मान्यता से अधिक की कक्षाएं चलाई जा रही हैं । फिर भी शिक्षा विभाग के जिम्मेदार आंखे बंद किए हुए हैं । जिन विद्यालयों के पास जिस स्तर तक के कक्षा की मान्यता हो उतनी ही कक्षाएं संचालित करवाई जाएं । मान्यता से अधिक कक्षाएं चलाने वाले विद्यालयों पर ठोस कार्यवाही कर उनकी मान्यता रद्द की जावे। निजी स्कूलों में शिक्षा का व्यवसायीकरण हो रहा है । जिसमें नर्सरी की कक्षा जैसे केएलजी आदि इन कक्षाओं की किसी विद्यालय के पास मानता नहीं है नहीं इन कक्षाओं की आवश्यकता है ।ऐसी कक्षाओं को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जावे। जनपद में अर्ध सरकारी माध्यमिक स्कूल एवं इंटर कॉलेज में डालने से प्रवेश शुल्क मासिक शुल्क वार्षिक शुल्क परीक्षा एवं टेस्ट शुल्क के नाम पर विद्यालय के प्रबंधकों द्वारा अवैध वसूली करवाई जा रही है । मामले की जांच करवाकर दोषियों पर कार्यवाही की जावे। आदर्श इंटर कॉलेज पितौरा में कक्षा छः से आठ तक 2800 रुपए कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज में 18 सौ रुपए एवं नेहरू पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिलौली में ₹1400 की वार्षिक फीस के रूप में अवैध वसूली की जाती है । जिसकी कोई रसीद अभिभावकों को नहीं दी जाती है । जांच करवारकर कठोर कार्रवाई की जाए यदि उपरोक्त मांगे 29 अप्रैल तक लागू नहीं कराई गई तो भारतीय किसान यूनियन भानू आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन अवसर पर राजवीर सिंह, राजकुमार, भानु ,धन सिंह, राजेश कुमार, धनीराम ,संजीव कुमार ,अमर सिंह ,देवेंद्र सिंह राजपूत ,अखंड, भारत, रामचंद्र ,रामरतन, शकीर, संतोष कुमार, रामसिंह ,हसन मोहम्मद आदि किसान नेता उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान



FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा
Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन
KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?
KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!
KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास
KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov