KAIMGANJ NEWS रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला ग्रामीण का शव , परिवार में मचा कोहराम

Picsart 25 04 09 09 28 12 617

KAIMGANJ NEWS – रात को निकलने वाली किसी गाड़ी की चपेट में आने से हादसा होने की जताई जा रही संभावना
– सूचना पर रेलवे पुलिस बल पहुंचा घटना स्थल पर – उच्च अधिकारियों को दी सूचना
कायमगंज /फर्रुखाबाद
गरीब ग्रामीण की ट्रेन से कटकर हुई दुखद मौत की घटना पूर्वोत्तर रेलवे लाइन की कासगंज – कानपुर ट्रैक पर स्थित रेलवे स्टेशन कायमगंज से पूर्व दिशा की ओर पितौरा रेलवे क्रासिंग के पास घटित हुई । अनुमान लगाया जा रहा है कि रात को निकलते वाली किसी ट्रेन की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई । घटना के संबंध में बताया गया कि
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम नरसिंहपुर निवासी 45 बर्षीय गुलाब सिंह बाथम पुत्र नेकराम पिछले दिन सुबह को अपने घर से काम के लिए निकाला था। किन्तु देर रात तक जब वह वापस लौटकर घर नहीं पहुंचा । तो परिजनों को चिन्ता हुई । उन्होंने गांव तथा पास पड़ोस संभावित स्थानों पर पता लगाने का प्रयास किया । परन्तु कहीं पता नहीं चला । आज सुबह पितौरा रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूर पर पोल संख्या 12 व13 के बीच में रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश पड़ी हुई थी ।वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने देखकर उसकी पहचान की साथ ही घटना की सूचना गांव में दी । मौके पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई । इस की जानकारी होने पर रेलवे क्रासिंग गेट मेन ने स्टेशन मास्टर को अवगत कराया । इसके फौरन बाद रेलवे सुरक्षा पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। रेलवे पुलिस तथा क्षेत्रीय कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में ले पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।
इनसैट : –
मृतक की ठीक नहीं है पारिवारिक हालत
कायमगंज : –
ट्रेन से कटकर जिस बेचारे गरीब ग्रामीण नरसिंहपुर निवासी गुलाब सिंह की दुखद मौत हुई है । उसके संबंध में – ग्रामीणों के अनुसार उसकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है । मृतक की पत्नी मीना देवी बाथम की पहले ही मौत हो चुकी थी । अब परिवार में तीन नावालिग बच्चे ही बचे हैं । इनमें बडी बेटी शोभा 15 बर्ष , बेटा साजन 12 बर्ष और 10 बर्ष का सबसे छोटा बेटा वरुण पिता की मृत्यु से अनाथ एवं वेसहारा हो चुके हैं । फिलहाल इस परिवार की हालत दयनीय है । पिता का सिर से साया उठ जाने से रोते बिलखते बच्चों की आंखें पथरा सी गई हैं । अनाथ बच्चे नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर अब वे क्या करें । ग्रामीणों का कहना था कि इस परिवार को जितनी जल्दी हो सके विना देरी के ही हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes