KAIMGANJ NEWS दारूबाज ने अपनी पत्नी तथा अबोध बच्चों को बेरहमी से पीटकर किया बेहाल , पीड़िता ने की पुलिस से शिकायत

Picsart 25 04 06 08 58 25 183

KAIMGANJ NEWS – घायल हुए पत्नी तथा बच्चों को पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती
कायमगंज / फर्रुखाबाद
शराबी पति की पारिवारिक क्रूरता का मानवता विरोधी मामला कंपिल थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर का बताया जा रहा है। जहां एक आदतन दारूबाज ने नशे के सुरूर में अपने ही बच्चों तथा पत्नी को बेरहमी से मारपीट कर बेहाल कर दिया ।
घटना शुक्रवार रात की बताई गई है । किसी तरह अपनी तथा बच्चों की जान बचने पर बेचारी पीडिता थाने पहुंची। जहां से घायल अवस्था में भोगपुर की धनदेवी को पुलिस द्वारा अस्पताल लाया गया ।, जहां उसका उपचार जारी था । पीड़िता ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है और अक्सर दो-दो महीने तक घर से गायब रहता है। उसके चार बच्चे हैं जिसमें दो बेटे और दो बेटियां है। वह खुद मजदूरी करके बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। शुक्रवार को पति करीब डेढ़ महीने बाद घर लौटा और शराब के नशे में धुत्त था – उसने बहुत अधिक शराब पी रखी थी। देर रात उसने पहले बच्चों के साथ मारपीट की और जब धनदेवी ने विरोध किया तो उसे भी लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर घायल महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया । साथ जांच कर आवश्यक कार्रवाही का पीडिता कों आश्वासन दिया है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes