KAIMGANJ NEWS चुराई गई साउंड मशानें बरामद कराने में ईरिक्शा चालक की सूझबूझ आई काम – किन्तु फिर भी पुलिस की आंखों के सामने से चोर भागने में हुए सफल

Picsart 25 03 25 06 59 42 602

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
क्षेत्रीय गांव सुभानपुर निवासी बृजेश पुत्र दयाराम शाक्य ( पूर्व प्रधान ) की कंपिल रोड स्थित उलियापुर गांव के पास साउंड सर्विस की दुकान है। रविवार की रात उनकी दुकान में पीछे खाली पड़े प्लाट से दुकान का जंगला निकल कर सेंध लगाकर चोर तीन साउंड मशीनें चुरा ले गए। जिनकी कुल कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। सुबह जब दुकानदार ने दुकान खोली, तो भीतर बिखरे कंकड़ और उखड़े हुए जंगले को देखकर दंग रह गया। दुकानदार ने बताया कि चोर चोरी किए गए सामान को लेकर भाग रहे थे। लेकिन एक ई-रिक्शा चालक की सतर्कता से मामला पकड़ में आ गया।
इनसेट : –
ई-रिक्शा चालक ने संदेह होते ही ई – रिक्शा रोड़ ड्यूटी पुलिस टीम के पास पहुंचाया –
कायमगंज : –
रविवार देर रात चोर चोरी किए गए साउंड सिस्टम और सरिया वहां पास में ही रखकर ईरिक्शा की तलाश में ट्रांसपोर्ट चौराहा पहुंचे। वहां उन्होंने कंपिल जाने के लिए एक ई-रिक्शा किया और चालक से कहा कि उन्हें दुर्गा टॉकीज के पास से शटरिंग का सामान उठाना है। जब चारों चोरों ने ई-रिक्शा में सामान लाद लिया और जाने लगे, तो चालक को उन पर शक हुआ। चालक ने समझदारी दिखाते हुए सीपी तिराहा के पास पुलिस पिकेट के सामने रिक्शा रोक दिया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसी बीच पुलिस को देखकर चारों चोर घबराकर कंपिल की ओर भाग निकले। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने ई-रिक्शा में रखा चोरी का सामान कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि चोरी किया गया सरिया दुकान के पीछे खाली पड़े अशोक अग्रवाल के प्लॉट में छिपाकर रखा गया था। मंडी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि बरामद साउंड मशीन और सरिया उसी दुकान का था, जहां चोरी की गई थी। पुलिस का मानना है कि चोरी की इस वारदात में टेंट हाउस में काम करने वाले भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर पता लगाने का प्रयास कर रही है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न

Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप

KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes