KAIMGANJ NEWS चर्चित किशोरी मोना कांड की जांच के लिए पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल वाले मकान का ताला तोड अंदर किया प्रवेश

Picsart 25 03 24 08 35 54 917

KAIMGANJ NEWS -कार्यवाही के समय किशोरी के दो मामा तथा पूछताछ के लिए निगरानी में ली गई बुआ को रखा साथ
– जांच परिणाम जानने के लिए उत्सुक रहे मोहल्लेवासी
कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर के मोहल्ला नुनहाई से लापता किशोरी मोना प्रकरण में किशोरी के मामा विनोद तोमर की तहरीर पर किशोरी के बाबा विजेन्द्र, पिता सन्जू, चाचा विजय, चाची शिवानी व एटा निवासी शिवकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी ।

Picsart 25 03 24 08 36 38 838
इसके 20 बीस दिन बीत जाने पर अब ममाले की जांच आगे बढ़ती दिखाई दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा, फोरेंसिक टीम के साथ किशोरी की बुआ पारुल, मामा विनोद व प्रमोद के साथ घटना वाले मकान नुनहाई मोहल्ला पहुंचे । जहां जांच कार्रवाही के लिए मकान के मुख्य दरवाजे पर लगे सेंटर लाक को तोड़ा। उसके बाद दूसरे दरवाजे में लगे ताले को ग्लाइंडर मशीन से काट कर घर के अंदर प्रवेश किया। कार्रवाई के दौरान वीडियोग्राफी करते हुए ऊपरी मंजिल पर पुलिस टीम पहुंची। जहां बुआ द्वारा बताया गया कि इसी कमरे में किशोरी का शव रखा था। इस पर फोरेंसिक टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू की। कमरे में रखे विस्तर, दीवार, फर्श आदि आवश्यक स्थानों व वहां रखी चीजों के नमूने लिए और वीडियोग्राफी कर सर्तकता से फोटो भी खीचे। वहां घर पर खड़ी बाइक को पुलिस साथ ले गई। अनुमान है इसी बाइक से सीसीटीवी में नजर आ रहे युवकों द्वारा बोरी में शव ले जाया गया था। करीब एक घंटे की गहन जांच पड़ताल के दौरान मोहल्लेवासियों को दूर रखा गया। सिर्फ मौके पर किशोरी की बुआ, दोनो मामा के अलावा पुलिस व फोरेंसिक टीम ही मौजूद रही। जैसे ही यह कार्रवाई शुरू हुई मोहल्ले में चर्चा होने लगी । लोग धरों से बाहर निकल आए। अपने – अपने दरवाजे व खिड़कियों से पुलिस जांच कार्रवाही पर नजर जमाये रहे । लोगों के मन में उत्सुकतावश एक ही सवाल कौंध रहा था कि इस गहन जांच के बाद क्याआज ही घटना का खुलाशा हो जायेगा । किन्तु उन्हें तब निराशा हुई जब फिलहाल कोई सही एवं सटीक जानकारी नहीं मिल पाई । जांच कार्यवाही के बाद पुलिस बाहर आई और उसने दरवाजे में नया ताला किशोरी की बुआ से लगवाकर सील कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके से ऐसी कोई बस्तु संदिग्ध नहीं मिली है। सिर्फ बुआ द्वारा बताए अनुसार घटना मे प्रयुक्त बाइक को कब्जे में लिया गया है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की 2 मार्च को बुआ और किशोरी के भाई को बुलाया गया था। वे दोनों यहां आ गए थे ।

ब्यूरो चीफ- जयपालसिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes