KAIMGANJ NEWS – परेशान ग्रामीणों को सांस लेने में हो रही दिक्कत के साथ ही महसूस हो रही आंखों में जलन –
कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर पालिका कायमगंज के शहरी क्षेत्र की गलियों नालियों तथा अन्य जगहों की साफ सफाई के बाद एकत्र होने वाले कूडे – कचरे को अचरा रोड पर स्थित नपा के कूड़ा डंपिंग ग्राउंड ले जाकर वहीं डाला जा रहा है । इस कूड़ा डंपिंग मैदान में पड़े कूड़े मेंआग लग गई। तेज हवा के झोंकों से आग बहुत तेजी से जलती हुई काफी जगह में फैल गई । जिससे उठने वाला दमघोंटू धुआं आसपास के गांवों में फैल गया। धुएं और दुर्गंध से ग्रामीणों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, आंखों में जलन और खांसी से उनका बुरा हाल हो गया। नगर पालिका ने पानी का टैंकर भेजकर आग बुझाई।
चार साल पहले शासन की मंशा के तहत कायमगंज अचरा रोड पर एमआरएफ सेंटर बनाया गया था, ताकि गंदगी से निजात मिल सके। लेकिन यह लुधैईया, उलियापुर, शिवरईमठ, इजौर, रजपालपुर, भटासा समेत कई गांवों के लिए मुसीबत बन गया है। यहां अक्सर कूड़े में आग लग जाती है, जिससे निकलने वाला जहरीला धुआं लोगों को बीमार कर रहा है।इस तरह इसके कारण क्षेत्र में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है जो आम आदमी के जीवन के लिए खतरा बढ़ा रहा है । शनिवार को तेज हवाओं और बूंदाबांदी के बीच अचानक कूड़े में आग भड़क गई। आंधी के कारण आग और ज्यादा फैल गई, जिससे पूरे इलाके में धुएं का बादल जैसा दिखाई दे रहा था । नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. लव कुमार मिश्रा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल पानी का टैंकर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि डंपिंग ग्राउंड की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि बार-बार होने वाली आगजनी से होने वाले दुष्प्रभावों को नियंत्रित किया जा सके ।
UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”
Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत
KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा
KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May