Uttar Pradesh news मंत्री ने पत्र जारी कर उत्तर प्रदेश के निजी प्रबंधन वाले स्कूलों में शिक्षकों को ईपीएफ तथा बीमा की सुविधा उपलब्ध कराने की स्थिति स्पष्ट की

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Uttar Pradesh news साभार : –
लखनऊ / उ० प्र० ( द एंड टाइम्स न्यूज )
उत्तर प्रदेश में निजी स्कूलों के शिक्षकों को ईपीएफ और जीवन बीमा की सुविधा देना अनिवार्य होगा। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के पत्र के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाई है और सभी जिलों में जांच कराने का निर्णय लिया है। शिक्षकों को कुशल श्रमिकों को दिए जाने वाले मानदेय से कम मानदेय नहीं दिया जा सकता है और उन्हें बैंक खाते में मानदेय भेजने की व्यवस्था की जाएगी।

Picsart 25 02 24 06 49 11 050

जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि निजी स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) और जीवन बीमा की सुविधा देनी ही होगी। अभी तमाम विद्यालय शिक्षकों को यह सुविधा नहीं दे रहे। यही नहीं उनका मानदेय भी बैंक खाते में नहीं भेजा जा रहा। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की ओर से अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार को पत्र लिखकर अव्यवस्था की जानकारी दिए जाने के बाद विभाग सख्त हो गया है। अब इसकी सभी जिलों में जांच कराई जाएगी।माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव की ओर से सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह 10 अगस्त 2001 को जारी शासनादेश का सख्ती के साथ पालन कराएं।
*13,186 रुपये मासिक न्यूनतम मानदेय की व्यवस्था*
शिक्षकों को कुशल श्रमिकों को दिए जाने वाले मानदेय से कम मानदेय किसी भी कीमत पर न दिया जाए। कुशल श्रमिकों को 13,186 रुपये मासिक न्यूनतम मानदेय देने की व्यवस्था है।

Picsart 25 02 16 23 20 35 631

फिर भी कई विद्यालय इससे कम मानदेय ही दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी का कहना है कि निजी स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है। उनसे कार्य तो काफी लिया जाता है, लेकिन मानदेय कम दिया जाता है। बैंक खाते में मानदेय भेजने की व्यवस्था के बावजूद नकद मानदेय दिया जा रहा है। वहीं, ईपीएफ व बीमा की सुविधा भी नहीं मिल रही। ऐसे में डीआईओएस की जिम्मेदरी है कि यदि वह सही से इसका पालन सुनिश्चित करेंगे तो इन शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में सनसनी: सर्राफ को डंडों से पीटकर 2 लाख की सोने की चेन व नकदी लूटी, पुलिस बोली— ‘मामला संदिग्ध’

Farrukhabad news — कंपिल-सिवारा मार्ग पर सवितापुर के पास बाइक सवार नकाबपोशों का तांडव, चीख-पुकार[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes