Farrukhabad news फ़र्रुखाबाद ।
भारतीय कृषक एशोसिएशन ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर उल्लिखित समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है ।
ज्ञापन में फर्रुखाबाद से टूंडला तक पैसेंजर ट्रेनों के संचालन तथा पांचाल घाट फर्रुखाबाद गंगा तट पर मेला रामनगरिया में सही क्वालिटी की विद्युत वायरिंग करने एवं कायमगंज स्थित सहकारी चीनी मिल की जर्जर मशीनों का हवाला देते हुए बार-बार मिल बंद होने से किसानों को हो रही परेशानी की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए नई मशीनें लगवाने की बात कही है । इसी के साथ किसान नेताओं ने तहसील कायमगंज में प्रत्येक अधिकारी के कार्यालय से लेकर हर स्तर पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि यहां चाहे एसडीएम हों या फिर तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार किसी के यहां भी समय से फाइलों का निस्तारण नहीं हो रहा है । दलाल हावी हैं । उच्च स्तरीय जांच करा कर भ्रष्ट अधिकारियों तथा कर्मचारियों को दंडित किए जाने की मांग की है । इस संबंध में उन्होंने अपने ही संगठन की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष की फाइल का उदाहरण भी दिया है । ज्ञापन में शासन द्वारा किसानों की फार्मर रजिस्ट्री वायदे के मुताबिक न किए जाने का हवाला देते हुए शीघ्र फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य पूर्ण करने एवं जनपद फर्रुखाबाद की ग्राम पंचायत रजीपुर में खाली पड़ी जमीन के शासन द्वारा पट्टा आवंटन आदेश, साथ ही आयुक्त द्वारा इस संबंध में प्राप्त निर्देश होने के बावजूद भी वहां की हल्का लेखपाल हर पट्टा आवेदक से ₹5000 की रिश्वत मांग रही हैं । किसान नेताओं ने पूरे जनपद में पानी बिजली की लाइन बिछाने के नाम पर खोदी गईं सड़क तथा रास्तों को तत्काल रिपेयर करने की मांग की है । वहीं उन्होंने फर्रुखाबाद के मोहल्ला बंगशपुर में सड़क पानी तथा बिजली की व्यवस्था न होने पर खेद व्यक्त करते हुए जल्द समस्या हल करने की मांग की । सौंपे ज्ञापन में कहा है कि नगर पालिका परिषद कायमगंज द्वारा सड़कों का अधूरा निर्माण कार्य कराया गया है जबकि पालिका प्रशासन के जिम्मेदार पदाधिकारी व अधिकारियों ने आवंटित धनराशि में घोटाला किया है । उन्होंने कहा है कि तहसील के सामने तथा अस्पताल एवं यहां स्थित कचहरी के सामने भी काफी अतिक्रमण है जिससे इमरजेंसी में आने वाले मरीजों तक के वाहन घंटों जाम में फंसे रहते हैं । जाम की समस्या से निजात दिलाई जाए । कायमगंज तहसील क्षेत्र के गांव भगौतीपुर में नान जेड श्रेणी की भूमि पर किए गए अतिक्रमण तथा इसी गांव में दिनांक 26 व 27 अगस्त 2024 की रात में जन्माष्टमी वाले दिन दो लड़कियों की मौत का मुद्दा उठाते हुए उनके परिजनों की इच्छा के विपरीत चार्ज शीट लगाकर कोतवाली प्रभारी कायमगंज ने जेल गए अभियुक्तों को जमानत मिलने में अपरोक्ष रूप से मदद की है । इंस्पेक्टर पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एफ आई आर , पीएम रिपोर्ट एवं आरटीआई की कॉपी ज्ञापन के साथ संलग्न करते हुए सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग करते हुए कोतवाली प्रभारी को उनके कृत्यों के लिए दंडित किए जाने की मांग की है । ज्ञापन में दर्शाये गए बिंदुओं की जांच जिन अधिकारियों पर आरोप हैं उन्हीं से जिलाधिकारी कराते हैं। इसलिए किसान नेताओं ने कहा है कि यह सारी जांचें उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष ढंग से शासन द्वारा जांच समिति गठित करके कराईं जाएं । भेजे गए ज्ञापन को संगठन की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बिंदु सिंह गंगवार – राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के द्विवेदी – रामवीर सिंह जाटव – प्रताप सिंह गंगवार – अमित शुक्ला आदि पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर कर प्रेषित किया है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug