KAIMGANJ NEWS नीरज जी की कविता में विद्रोही तेवर दिखे तो दार्शनिक संवेदनाएं बनी मानवीय स्वर

IMG 20250104 WA0185

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
साहित्यिक संस्था साधना निकुंज एवं अनुगूंज के संयुक्त तत्वावधान में लोकप्रिय गीतकार पद्मश्री गोपाल दास नीरज की जयंती पर कृष्णा प्रेस परिसर सधवाड़ा में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने उनके कालजयी साहित्य पर चर्चा की। प्रोफेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा कि मुद्दतों हुस्न और इश्क शराब और शबाब की अमराईयों में रमण करने के बाद नीरज जी की कविता में विद्रोही तेवर दिखे तो दार्शनिक मुद्रा बनी एवं मानवीय संवेदना को स्वर मिले ….. उन्होंने कहा कि : –
अब तो मजहब कोई एक ऐसा चलाया जाए।
” जिसमें इंसान को इंसान बनाया जाए।
मेरे दुख दर्द का तुझ पर हो कुछ असर ऐसा ।
मैं रहूं भूखा तो तुझ पर भी न खाया जाए।।
प्रख्यात गीतकार पवन बाथम ने कहा कि काव्य मंचों पर नीरज जी के साथ जो अनुभव साझा किये वह मेरे जीवन की अमूल्य निधि हैं ।नीरज जी नवोदित गीतकारों को प्रोत्साहित करते थे और कई बार मुझे अपने साथ राष्ट्रीय मंचों पर ले गए । उनके गीत सुनकर युवा हृदय में बिजली सी दौड़ जाती थी । और फिर गीत प्रस्तुत कर कहा : –
*क्या शबाब था के देख आइना सिहर उठा।
थाम कर जिगर उठा के जो मिला नजर उठा।।* अलीगढ़ के आसपास के कार्यक्रमों में आदरणीय नीरज जी हमें अपने स्कूटर पर बैठा कर ले जाते थे। जब हम कहते थे कि हमको ठंड लग रही है तो कहते आगे हम बैठकर गाड़ी चला रहे हैं और हम पूरी हवा रोके हुए हैं तुम्हें कहां से ठंड लगेगी। प्रोफेसर कुलदीप आर्य ने कहा कि भारत भूषण ,रमानाथ अवस्थी ,बलवीर सिंह रंग ,सोम ठाकुर जैसे दिग्गज गीतकारों के साथ नीरज कवि मंचों के बेताज बादशाह रहे। गोष्ठी में पूर्व प्रधानाचार्य आरके दुबे ,अहिबरन सिंह गौर ,प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ,जेपी दुबे , डॉ सुनीत सिद्धार्थ मनीष गौड़, अनुपम मिश्रा , वी एस तिवारी,शिवकुमार दुबे आदि ने कहा कि नीरज जी कविता प्रेमियों के दिलों में बसते हैं और वह अपने गीतों के माध्यम से अमर रहेंगे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes