KAIMGANJ NEWS तालाब में गिरे सांड़ सहित गौवंश को पशु प्रेमी ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद निकाला बाहर

Picsart 24 12 30 06 47 51 880

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
क्षेत्र के गांव लुधैईया में आवारा घूम रहा सांड तथा कुछ गौवंश गहरे तालाब में गिर कर तड़पने लगे । यह नजारा देख गांव बालों की भीड़ तालाब पर जमा हो गई । पशु प्रेमी ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर गौवंश को बाहर निकाल लिया । किन्तु सांड तुरंत नहीं निकाला जा सका । सांड को फिर एक बार कड़ी मशक्कत के बाद दूसरे दिन बाहर निकाला गया ।
लुधईया गांव स्थित परिषदीय विद्यालय के पास एक तालाब है। शनिवार की रात एक सांड़ व गौवंश उसमें गिर गये। दोनों पानी तथा कीचड़ में फसकर तड़पने लगे। यह देख आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। युवकों ने रस्सी आदि डाल कर गौवंश को निकाल लिया। उसके बाद सांड को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। रातभर सांड़ तालाब में पड़ा है। सर्दी के कारण उसकी हालत खराब हो गई। रविवार सुबह फिर युवकों ने निकालने का प्रयास किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद रस्सी आदि बांध कर उसे बाहर निकाला जा सका। ग्रामीणों का कहना है बीते दिनों पूर्व प्रधान की भैंस तालाब में गिर गई थी। तालाब काफी गहरा है। उसकी सफाई नहीं हुई है। आए दिन छुट्टा मवेशी गिर जाते है। पशुपालकों के कई जानवर गिरकर चुटहिल हो चुके हैं। ग्रामीणों की मांग है कि तालाब की सफाई कर इसके चारों ओर किनारों पर खाई बनबा दी जाए । तो हादसा होने की संभावना बहुत कम हो सकती है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes