Delhi world news दक्षिण कोरिया एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रहा विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त हादसे में लगभग 176 की हुई दर्दनाक मौत

Picsart 24 12 29 15 41 45 827

Delhi world news -बताया जा रहा है कि विमान में चालक दल के 6 सदस्य तथा 175 यात्री सवार थे

– जेजू एअर का विमान बेंकाँक से दक्षिण कोरिया वापस आ रहा था
-दुर्घटना का मुख्य कारण रनवे पर लैंडिंग करते समय फिसल कर विमान का दीवार से टकराना बताया जा रहा है हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है – जांच तथा बचाव कार्य जारी है
साभार : –
नई दिल्ली : – ( द एंड टाइम्स न्यूज )
दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को लैंडिंग के वक़्त एक विमान दुर्घटना का शिकार हो गया.
इस विमान में 181 लोग सवार थे, जिनमें 175 यात्री और चालक दल के छह सदस्य शामिल थे.दक्षिण कोरिया के अग्निशमन विभाग के मुताबिक़ इस हादसे में कम से कम 176 लोगों की मौत हुई है. दो लोगों को मलबे से जीवित निकाला गया है और अस्पताल ले जाया गया है.जेजू एयर का यह विमान कथित तौर पर बैंकॉक से दक्षिण कोरिया वापस आ रहा था. बताया जा रहा है कि विमान के लैंड करते वक़्त यह हादसा हुआ है.राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.कार्यालय का कहना है कि चोई ने वहां रेस्क्यू ऑपरेशन के मदद के लिए मैनपावर, स्वास्थ्य देखभाल और उपकरण के निर्देश दिए है.साथ ही इसमें कहा गया कि सरकार वंचित परिवारों की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास करेगी.अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि दो लोग ज़िंदा पाए गए हैं और उन्हें मलबे से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया है.एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि विमान के पिछले वाले हिस्से से लोगों को बचाने का काम किया गया है. समाचार एजेंसी योनहेप के मुताब़िक विमान में सवार यात्रियों में से 173 दक्षिण कोरिया के थे और दो थाईलैंड के थे.थाईलैंड की प्रधानमंत्री पाएटोंगटार्न चिनावाट ने इस विमान हादसे पर शोक जताया है.उन्होंने लिखा, “हादसे में मारे गए और घायलों के परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं.विमान क्रैश के पीछे कोई ठोस कारण का पता नहीं चला है. हालांकि समाचार एजेंसी योनहेप के मुताबिक़, दुर्घटना की वजह विमान का पक्षियों से टकराना नज़र आ रही है.इस विमान दुर्घटना के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी पुष्टि नहीं की गई है.इस वीडियो में विमान लैंडिंग के समय रनवे से फिसलकर दीवार से टकरा गया और उसके बाद उसका एक हिस्सा आग की लपटों में घिर गया. वहीं दूसरे वीडियो में काले धुएँ का ग़ुबार आसमान में जाते हुए देखा गया.दक्षिण कोरिया के अग्निशमन विभाग की ओर से जारी किए गया बयान में बताया गया है कि एक यात्री और चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया है. विभाग ने बताया है कि दमकल की 32 गाड़ियों और 80 कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है.मुआन दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल से 288 किलोमीटर दूर है. दक्षिण कोरिया के विमान उद्योग को सुरक्षा के मामले में बेहतर माना जाता है.इस विमान क्रैश को इतिहास में जेजू एयर की पहली घातक दुर्घटना बताया जा रहा है.जेजू एयर दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी कम लागत वाली एयरलाइनों में से एक है, जिसकी स्थापना 2005 में हुई थी.जेजू एयर ने एक बयान जारी करते हुए कहा, “हम जेजू एयर सिर झुका कर उन सभी से माफ़ी मांगते हैं जिनको मुआन एयरपोर्ट पर हुए इस हादसे से भारी क्षति पहुंची है.”
बयान में आगे कहा गया, “हम इस घटना पर प्रतिक्रिया देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. हमें इस घटना के लिए खेद है.वहीं विमान बनाने वाली कंपनी बोइंग ने इस क्रैश पर शोक जताते हुए कहा कि इस घातक दुर्घटना के बाद वह दक्षिण कोरिया की जेजू एयर के साथ संपर्क में है. जेजू एयर के मुताबिक़ यह दुर्घटना बोइंग की बनाई गई 737-800 से जुड़ी थी.

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग

KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!

KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]