Sambhal Uttar Pradesh newsतोता-मैना की कब्र पर लिखी आयतों में छुपा है खजाने का राज,हजारों साल बाद भी नहीं सुलझी पहेली*

IMG 20241229 WA0142

Sambhal Uttar Pradesh news साभार : –

संभल।उत्तर प्रदेश ( द एंड टाइम्स न्यूज )
प्रदेश के संभल में पौराणिक मंदिर और कूपों के साथ रहस्यमय बावड़ी और इमारतों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है।चंदौसी में राजा की 200 साल से अधिक बावड़ी मिलने के बाद संभल में रहस्यमय बावड़ी और तोता-मैना की सैकड़ों साल पुरानी कब्र मिली है।संभल में मिली रहस्यमय बावड़ी इलाके के लोगों के बीच चोरों के कुंए के नाम से मशहूर है,लेकिन इस रहस्यमय बावड़ी से कुछ दूरी पर बनी एक कब्र भी कम रहस्यमय नहीं है।
कब्र पर लिखी आयतें भाषा के जानकारों के लिए आज भी अनसुलझी पहेली बनी हुई है।इलाके के लोगों का मानना है कि इस बावड़ी के अंदर चोरों का कोई अकूत खजाना छिपा है,जिसका राज तोता-मैना की कब्र पर लिखी आयतों में छिपा है।अराजक तत्व खजाने का राज जानने के लिए कई बार कब्र के साथ तोड़फोड़ कर चुके हैं।
संभल का इतिहास काफी पौराणिक रहा है।पृथ्वीराज सिंह चौहान की राजधानी भी संभल में थी। जानकारों के मुताबिक संभल में मिली विशाल रहस्यमय बावड़ी राजपूत राजा के काल में सैनिकों के ठहरने और छिपने का स्थान हुआ करता था,जो कि राजपूत काल खत्म होने के बाद इलाके में लूटमार और चोरी करने वाले डाकुओं और चोरों का ठिकाना बन गया है।डाकू और चोर इस बावड़ी में छिपने के साथ ही लूटपाट की संपत्ति के खजाने को छिपाने के लिए इस्तेमाल करते थे,जिससे इस बावड़ी का नाम चोरों का कुआं पड़ गया।
इस रहस्यमय बावड़ी के नजदीक बनी तोता-मैना की कब्र के बारे में भी कहा जाता है कि तोता-मैना की यह कब्र पूर्व में पृथ्वीराज सिंह चौहान की बेटी वेला की समाधि थी।मुस्लिम शासकों ने समाधि को तोड़कर कब्र बना दी।फिलहाल हजारों साल पुरानी बावड़ी और तोता-मैना की कब्र का रहस्य आज भी लोगों के लिए राज बना हुआ है।
बीते बुधवार को संभल की इस रहस्यमय बावड़ी और कब्र के मिलने की जानकारी के बाद डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण विश्नोई राजस्व और नगरपालिका के अधिकारियों की टीम के साथ बावड़ी और तोता-मैना की कब्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।डीएम ने बावड़ी और कब्र के निरीक्षण के बाद इनके संरक्षण और जीर्णोद्वार की बात कही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news विकास पर लापरवाही भारी! चौड़ी सड़कों के बीच खड़े बिजली के पोल बने खतरा

Farrukhabad news हादसों को खुला न्योता दे रहे बिजली के खंभे, नगर पंचायत अध्यक्ष जोया[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes