KAIMGANJ NEWS रास्ते से ई रिक्शा हटाने की बात कहने पर दंवग रिक्शा चालक ने नमाजी को किया लहूलुहान

IMG 20241227 WA0108

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद

रास्ता रोके खड़े ई रिक्शा चालक से रिक्शा किनारे खड़ा करने की बात कहते ही दबंग ई रिक्शा चालक तथा उसके परिजनों ने मिलकर नमाजी के पुत्र युवक को बेरहमी से पीट कर लहू लुहान कर दिया । मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित 27 वर्षीय नूर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव हमीरपुर खास। सलीम मस्जिद में नमाज अता करने गए थे । बाद नमाज जब सलीम अपने घर को वापस आ रहे थे – तो रास्ते में रास्ता अवरुद्ध करके इसी गांव का दबंग ई रिक्शा चालक इदरीश पुत्र मोहम्मद शफी अपना रिक्शा रास्ते में ही खड़ा किये था । निकलने का रास्ता रुका होने के कारण ई रिक्शा चालक इदरीश से रिक्शा हटाकर किनारे खड़ा करने के लिए कहा । जिसे दबंग ई रिक्शा चालक ने अपनी तोहीन समझा और सलीम को गाली गलौज करने लगा । आरोप है कि विरोध करते ही ई-रिक्शा चालक इदरीश उसके भाई फ़याज़ुद्दीन तथा अन्य परिवारियों ने लाठी डंडों से सलीम के पुत्र नूर मोहम्मद को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । सिर में लगी गंभीर चोट से खून बहने लगा । बेहोश होकर पीड़ित वहीं गिर गया । सूचना पर पीड़ित के परिजन तथा ग्रामीण मौके पर पहुंचे । इन लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कर नूर मोहम्मद को वहां से निकाला । पीड़ित ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस से शिकायत की । पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए घायल को चिकित्सकीय परीक्षण तथा उपचार के लिए कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया । साथ ही मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes