KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
बरेली लेखपाल हत्याकांड में लेखपाल संघ लामबंद हुआ। पदाधिकारियों ने कहा घटना की सीबीआई जांच कराई जाए। सुरक्ष के लिए लेखपालों को सिर्फ एसडीएम रिपोर्ट पर ही शस्त्र लाईसेंस दिलाए जाए।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारी तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने कहा जनपद बरेली में लेखपाल मनीष कश्यप की अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। वह लोग तीखी निंदा करते है। उनका कहना है कि लेखपाल के साथ घटना की शिकायत की गई तो बरेली पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और नरकंकाल बरामद हुआ। उन्होंने पुलिस के खुलासे पर संदेह व्यक्त किया है। उन्होंने लेखपाल के हत्या सत्यापन के लिए डीएनए जांच की जल्द रिपोर्ट मंगवा कर मृत्यु की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने इस घटना की सीबीआई जांच की भी मांग की और कहा 50-50 लाख रुपए मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए वही सरकारी नौकरी भी दी जाए। इस दौरान प्रदेश में आए दिन लेखपालों के साथ मारपीट, जानलेवा हमले, धमकी आदि की बढ़ती घटनाओं को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। उन्होंने कहा लेखपाल को पुलिस जांच के बिना एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर ही शस्त्र लाइसेंस मुहैया कराए जाए। उन्होंने कहा कि लेखपाल की डयूटी के दौरान कोई हमला होता है तो उसको सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, जानमाल की धमकी देता है तो गैर जमानती अपराध घोषित किया जाए। क्षेत्र में रात्रि निवास की बाध्यता समाप्त की जाए। लेखपालो से कोई एफआईआर दर्ज न कराई जाए। अवैध खनन पकड़ने में डयूटी न लगाई जाए। उनसे केवल जुर्माना रिपोर्ट की अनुमति दी जाए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर को सौपा। इस दौरान अध्यक्ष जगदीप कुमार समेत राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug