KAIMGANJ NEWS ननिहाल में रह रहे युवक भी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई मृत्यु

Picsart 24 12 20 20 12 23 023

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद

जनपद कासगंज के थाना गंजडुंडवारा के गांव वरा निवासी 25 बर्षीय धीरज पुत्र त्रिमल सिंह बचपन से ही अपने मामा क्षेत्र के गांव पपड़ी मिलकिया निवासी संदीप के यहाँ रहा था । अपने इस भांजे को मामा ने ही उसे पढ़ाया- लिखाया और पालपोस कर बड़ा किया । लेकिन वृहस्पतिवार की देर रात वह कायमगंज से अपने गांव जा रहा था तभी कायमगंज बाईपास रोड स्थित खान पैट्रोल पम्प के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप घायल हो गया। जब राहगीरों ने सड़क के किनारे पड़े घायल युवक को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। क़स्बा इचार्ज नागेंद्र सिंह हमराह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया । जहाँ डॉक्टर विपिन कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मृतक युवक के पास से मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त हुई । जिससे पुलिस ने उसके परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी । देर रात परिजन सीएचसी पहुँचे। जहाँ मां सूर्ती देवी का रो – रो कर बुरा हाल हो रहा था। परिजनों ने बताया मृतक दो भाई थे । बड़ा भाई सरवन अपने मां बाप के साथ रहता है जबकि मृतक अपने मामा के यहाँ रहता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes