Lucknow Uttar Pradesh news नव वर्ष आगमन पर आबकारी विभाग सुरा प्रेमियों पर हुआ मेहरबान – दिसंबर में तीन दिन के लिए मदिरा की दुकानों के बंद होने के समय में की बढ़ोत्तरी

Picsart 24 12 16 13 59 20 851

Lucknow Uttar Pradesh news -नव वर्ष के उपलक्ष में कुछ ज्यादा ही इस समय बिकती है शराब यही सोच कर फायदे के लिए लिया है आबकारी विभाग ने यह फैसला
साभार : –
लखनऊः ( द एंड टाइम्स न्यूज )
नए साल के आगमन में महज दो हफ्ते बचे हुए हैं. नए साल के मौके पर पार्टी करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. दरअसल, उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों के बंद होने का समय बढ़ा दिया है. यानी कि दिसंबर महीने के तीन दिन अतिरिक्त एक घंटे शराब की दुकान खुली रहेगी. सुबह 10 बजे से रात 11 तक शराब और बीयर मिलेगी. आबकारी विभाग ने जो तीन दिन तय किए हैं, उनमें 24, 25 और 31 दिसम्बर शामिल हैं. इन तीनों दिन शराब और बीयर की दुकानें रात 10 बजे के बजाय 11 बजे तक खुली रहेंगी. क्रिसमस के मौके पर 24 और 25 दिसंबर को रात 11 तक शराब की दुकानें खुलेंगी और नए वर्ष के मौके पर 31 दिसंबर को रात 11 तक शराब मिलेगी. यूपी के आबकारी आयुक्त आदर्श सिंह ने यह निर्देश जारी किया है.
आपको बता दें कि आम दिनों में उत्तर प्रदेश में सुबह 10 बजे से रात के 10 बजे तक शराब की दुकान खुलती है. आबकारी आयुक्त डॉ. आदर्श सिंह ने इस मामले में 12 दिसंबर को पत्र लिखा था. जिसको सभी डीएमर लाइसेंस प्राधिकारी को भेजा गया है. नए साल का पार्टी करने वाले लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस मौके को एन्जॉय करने के लिए भारी तादाद में लोग अपने घरों से बाहर निकलकर होटल, रेस्टोरेंट सहित अन्य जगह पर आयोजित होने वाली पार्टियों में शिरकत करते हैं.
वहीं नए साल के मौके पर जश्न मनाने के लिए लोग खूब शराब खरीदते हैं और अपने दोस्तों के साथ पीते हैं, जिससे आबकारी विभाग को भारी फायदा होता है. बताया जा रहा है कि विभाग ने इसे ही ध्यान में रखते हुए शराब की दुकानें देर तक खोलने का फैसला लिया है. हालांकि इस दौरान हादसे भी बहुत होते हैं. लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं. इसी वजह से इस दिन सड़कों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहती है. कृपया शराब पीकर किसी भी दिन गाड़ी ना चलाएं. ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news श्रद्धा की राह पर फर्रुखाबाद: सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए 10 श्रद्धालु रवाना, भक्ति भाव से गूंजा कलेक्ट्रेट

Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 19 अप्रैल 2026 जनपद में रविवार को आस्था, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बढ़ती चोरियों पर सख्ती की मांग, व्यापारियों ने नए इंस्पेक्टर का किया स्वागत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद। नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS परशुराम जयंती पर गूंजा विचार मंथन, वक्ताओं ने बताया—‘तेजस्वी संत और अद्वितीय योद्धा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। विश्व बंधु परिषद के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के[...]

DELHI NEWS

Delhi news ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव: होर्मुज में संकट, लेबनान में हमले—दुनिया में बढ़ी चिंता

Delhi news नई दिल्ली :-” द एंड टाइम्स न्यूज” मुख्य ख़बरें !- दि०19 /4 /2026[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित राधा कृष्ण फैमिली रेस्टोरेंट के पास एक भीषण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, छह परिवारों की दुनिया राख: इकलहरा में मचा कोहराम, लाखों की संपत्ति स्वाहा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल (फर्रुखाबाद)। शनिवार सुबह इकलहरा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस बना ‘जमीन विवादों’ का अखाड़ा: 104 शिकायतों में सिर्फ 8 का निस्तारण, मेड़ तोड़ कब्जे के आरोपों की भरमार

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार जमीन कब्जा,[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गैंगस्टर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 12 लाख से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, गांव में डुगडुगी पिटवाकर की कार्रवाई

Farrukhabad news शमशाबाद (फर्रुखाबाद)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes