KAIMGANJ NEWS गौ पालन व संरक्षण तथा गौ आधारित प्राकृतिक कृर्षि उपज को हित कर बता आयोग अध्यक्ष ने विपक्ष पर साधा निशाना

Picsart 24 12 08 19 17 17 972

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद

प्रदेश सरकार द्वारा नामित गौ आयोग अध्यक्ष श्याम विहारी गुप्ता घसिया चिलौली स्थित भगवती गौशाला पहुंचे थे। जहां उन्होंने गायों को गुड़, चना व हरा चारा खिलाया। इसके बाद कमेटी के पदाधिकारियों से मिले। इस दौरान पत्रकार वार्ता में आयोग के अध्यक्ष ने कहा उनके आने के यहां तीन उद्देश्य हैं। हर किसान के पास एक गाय हो। और किसान यह जानकरी रखे कि गाय हमें क्यों पालना है और इसे क्यो नहीं छोड़ना है और इसका एक ही उद्देश्य है कि गौ आधारित प्राकृतिक खेती। ताकि बच्चे जहर युक्त भोजन न खाएं। केमिकल युक्त भोजन न खाएं। इसके लिए जरूरी है एक गाय का पालन। इससे पांच से सात लीटर गौमूत्र और दस किलो गोबर मिलता है। इससे जीवामृत बनाएं। छोटा सा वायोगैस चलाएं। गौमूत्र का कलेक्शन हो। उन्होंने कहा इससे गौ आधारित प्राकृतिक खेती करें। इससे जो भी फसल करेगा वह केमिकल रहित होगी। आजकल जिस तरह से डीएपी की समस्या बढ़ रही है। यह बाहर से आती है। भविष्य में संकट और बढ़ सकता है। इसलिए यही उपाय है। एक गाय पालने से सालभर में करीब 365 ड्रम जीवामृत बन जाता है। एक एकड़ खेत में करीब 50 ड्रम जीवामृत डाला जाता है तो हम लोग पांच या छह एकड़ की खेती एक गाय या बैल से कर सकते है। उन्होंने कहा जिले में करीब 25 लाख की आबादी है। यहां पर 584 ग्राम पंचायते हैं। परिवारों की संख्या करीब 5 लाख है। जिसमें किसानों की संख्या करीब साढे तीन लाख है। या सिर्फ गौवंश की संख्या मात्र 1लाख 11 हजार है। यदि किसान एक गाय पालता है तो यहां गौवंश रोड पर नजर नहीं आएंगे न ही गौशाला जाएंगे। इसके लिए हमें जागरूक होना होगा। ताकि गौ आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिल सके। ताकि केमिकल युक्त भोजन न करना पड़े। वह बोले इसको लेकर आज ही सीडीओ से योजना को लेकर चर्चा की है। यहां राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं के समूह हैं उन्हें एक गाय से चार गाय दी जाएं। एक गाय पर मुख्यमंत्री गौवंश निराश्रित सहभागिता योजना के तहत 1500 व चार गाय पर 6000 रुपए दे रही है। हमें किसान को समृद्वि व सशक्त बनाना है। एक सवाल के जवाब में आयोग के अध्यक्ष ने कहा 7 दिसंबर से 14 दिसंबर तक आवारा घूम रहे गौवंश को पशु पालन विभाग व लोगो की मदद से पकड़ कर गौ आश्रय स्थल पर भेजा जाए। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा 2017 से पहले इस प्रदेश में गौवंश की तश्करी होती थी। कत्लखाने में गौवंश जाता था। अब तक 12 लाख गौवंश का संरक्षण प्रदेश के सरकार के माध्यम से हो रहा है। जनपद में करीब तीस गौशाला हैं जिसमें 11 हजार गौवंश का संरक्षण हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा उन्होंने गौवंश की कभी चिंता नहीं की और अत्याचार होते रहे। इस मौके पर अनिल अग्रवाल, शंभू दयाल कौशल, पवन गुप्ता, संजय गुप्ता, कुलदीप भारद्वाज, चंद्रेश, कमलेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, डा. वीके गंगवार आदि मौजूद रहे। यहां आएआयोग के अध्यक्ष ने गौ पालक शंभूदयाल कौशल, हिमांशू गंगवार, अनिल अग्रवाल को माला पहना कर सम्मानित किया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes