KAIMGANJ NEWS – जीएसटी टीम के पहुंचने पर खुला राज ,एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश
कायमगंज / फर्रुखाबाद
शातिर दिमाग वाले की करतूत का पता चलने पर पीडित ने इंसाफ के लिए एसडीएम की चौखट पर दस्तक दी । बताया गया कि कायमगंज नगर के पास बसे गांव गढ़ी इज्जत खां निवासी इरशाद की कायमगंज – फर्रुखाबाद मार्ग पर खराद की दुकान है। उन्होंने एसडीएम रवींद्र सिंह को दिए शिकायती पत्र में कहा है उनके पिता सद्दन खां के नाम घर का बिजली कनेक्शन है। सद्दन खां की 26 वर्ष पहले मौत हो चुकी है । उनके मकान में आज तक कोई किराएदार नहीं रहा है। 27 नवंबर को जीएसटी की टीम घर पहुंची और उसे बताया कि आपके बिल व किराएनामे पर एक महिला निवासी जिला गाजियाबाद के नाम पर फर्म चल रही है। दुकानदार का कहना है उसने टीम को बताया कि ऐसी कोई फर्म उनके द्वारा नहीं बनाई गई है। इस पर उससे जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने उसका आधार कार्ड व पेन कार्ड मांगा और 65 नंबर फार्म पर हस्ताक्षर कराकर ले गए। एसडीएम को संबोधित पत्र में उन्होंने आगे कहा है कि वह परेशान है कि न जाने उनके नाम किसने यह फर्जी फर्म बनाई है। यह फर्म उनकी नहीं है और यह कतई फर्जी है। उनके बिजली बिल व किराएनामे का दुरुपयोग किया जा रहा है। जबकि उनके पिता सद्दन का 1998 में निधन हो चुका है और वह पढे लिखे नहीं थे। अंगूठा लगाते थे हस्ताक्षर तक नहीं कर पाते थे। जबकि बनाई गई फर्म में सद्दन खां के हस्ताक्षर अंग्रेजी में है। दुकानदार कहना है कि वह खुद निरक्षर है और उर्दू में ही हस्ताक्षर करता है। मिली शिकायत का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच का निर्देश जारी किया है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल, महिला के अंगूठे की जगह लगा दिया दूसरी महिला का निशान
KAIMGANJ NEWS 15.5 बीघा जमीन के बैनामे में धोखाधड़ी का आरोप, गाटा संख्या भी बदली;[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गाली का विरोध पड़ा भारी: चाचा ने भतीजे के परिवार पर बरपाया लाठी-डंडों से कहर, बीच-बचाव में आई पत्नी को भी बेरहमी से पीटा
KAIMGANJ NEWS फर्रुखाबाद के कायमगंज में रंजिश का खूनी खेल; चीख-पुकार के बीच लहूलुहान हुआ[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कांशीराम कॉलोनी में पांच साल से अंधेरा, पानी को तरसे लोग
KAIMGANJ NEWS 96 आवासों में सन्नाटा; बिजली-पानी के अभाव में घरों पर ताले, किराए के[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news बाढ़ और बारिश से छलनी हुईं फर्रुखाबाद की सड़कें: DM अंकुर लाठर का अफसरों को दो टूक फरमान—’तुरंत बनाएं कार्ययोजना, लापरवाही पर नपेगी गर्दन
Farrukhabad news सड़कें गड्ढामुक्त करने को लेकर कलक्ट्रेट में गरमाया माहौल; पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई समेत कई[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 152 शिकायतों में केवल 7 का ही हो सका निस्तारण
KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का अंबार, चोरी से लेकर जमीन पर कब्जे[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS
Farrukhabad news सरकारी दावों पर लटका ‘ताला’: 10:30 बजे तक नदारद रहे CHO, बिना इलाज लौटे दर्द से कराहते मरीज
Farrukhabd news गदनपुर देवराजपुर आरोग्य केंद्र की खुली पोल, चार गांवों के मरीज झोलाछापों और[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति को गाली देने से रोका तो भड़की चचिया सास: कुनबे संग मिलकर बहू को लाठी-डंडों से पीटा, लहूलुहान कर छोड़ा; थाने में दी तहरीर
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पति के सम्मान में खड़ी होना एक महिला को भारी पड़[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पांच भाइयों को घेरकर लाठी-सरिया से पीटा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। अताईपुर जदीद गांव में गुरुवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर[...]
Sep