KAIMGANJ NEWS सांड के हमले से किसान नेता घायल

Picsart 24 12 01 18 00 34 381

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद 1 दिसंबर 2024

आवारा छुट्टा जानवर ग्रामीण क्षेत्र से लेकर नगर तक परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं । सड़कों पर घूमते झुंड या अचानक तेज रफ्तार वाहन के सामने दौड़कर आने वाले जानवर दुर्घटनाओं का सबब सा बन गए हैं । इसके अतिरिक्त सांड अक्सर लोगों पर हमला करके उन्हें घायल कर देते हैं । कई बार तो गोवंश के हमले से लोगों की जान तक जा चुकी है ।लेकिन इस समस्या का अब तक कोई स्थाई समाधान नहीं हो सका है ।खैर जो भी हो -आज एक बिगड़ैल सांड ने हमला करके किसान नेता को गंभीर रूप से घायल कर दिया । उप जिलाधिकारी राजस्व टीम के साथ नवीन मंडी समिति कायमगंज का निरीक्षण करने गए थे । जहां व्यापारियों किसानों तथा किसान नेताओं से भी वार्ता की गई ।निरीक्षण कार्य पूर्ण कर एसडीएम वापस चले गए । जबकि किसान नेता वहीं खड़े हो आपस में बात कर रहे थे। तभी तीन सांड़ आपस में भिड़ गए । जिसमें दो सांड लड़ते हुए किसान नेताओं की ओर बढ़े । गुस्साए सांडों की चपेट में आने से किसान नेता चंद्र सिंह जाट घायल हो गए । सांड़ ने उन्हें जोर से जमीन पर पटक दिया था। यह हादसा देख अफरातफरी मच गई । लोगों ने किसी तरह किसान नेता को बचाया और मौके से बरिष्ठ किसान नेता को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया । गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती किसान नेता को त्वरित एवं अच्छा उपचार करने के लिए एसडीएम ने डाक्टर को फोन कर निर्देशित किया ।
=
एड्स से जंग, ब्रह्मचर्य के संग, भ्रूण हत्या बंद का नारा बुलंद कर निकाली विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली
कायमगंज / फर्रुखाबाद 01 दिसम्बर
विश्व एड्स दिवस पर नगर में आज जागरूकता रैली निकाली गई।
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर ग्राम घसिया चिलौली से एचआईवी को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने जागरूकता कुटेशन लिखी टोपी पहनकर व बैनर के साथ लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। योगाचार्य श्रृद्वानंद ने नारा दिया और कहा एड्स से जंग, ब्रह्मचर्य के संग। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामेंद्र कुमार मिश्रा, नंद किशोर पाठक, लल्लू सिंह गंगवार, स्वाती सक्सेना, कोमल, अर्चना मिश्रा, आसुतोष, शालू, उत्तम आदि रैली में साथ साथ पथ संचलन कर मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes