KAIMGANJ NEWS- आशंकित गन्ना उत्पादक किसानों का कहना है कि जर्जर चीनी मिल कब तक पेराई कार्य करता रहेगा कुछ कहा नहीं जा सकता
कायमगंज /फर्रुखाबाद01 दिसम्बर024
दि किसान सहकारी चीनी मिल्स कायमगंज के पेराई सत्र का शुभारंभ करीब 7 / 8 दिन पहले ही हुआ था। शुरू में लगभग कुछ घंटे ही पेराई के बाद तकनीकी खराबी से मिल बंद हो गया था । किन्तु मिल द्वारा जारी गन्ना सप्लाई मांग के अनुसार किसान बडी संख्या में गन्ना तौल कराने के लिए मिल परिसर में पहुंचने लगे थे । गन्ना तौल के इंतजार में तीन से चार दिन तक खडे किसानों ने मिल प्रशासन से तौल कराने की मांग करते हुए हंगामेदार प्रदर्शन किया । पुलिस तक बुलानी पड़ी थी । जल्द मिल चालू कराने का मिल प्रशासन ने आश्वासन दिया था । इसके बाद काफी प्रयास से सूखे वगास ईंधन की व्यवस्था एवं आई तकनीकी खराबी सही होने के बाद पेराई कार्य शुरू हो गया । काफी समय से मिल परिसर में तौल के इंतजार में खड़े किसानों के गन्ने की तौल शुरू हो गई । इसके बाद मिल प्रशासन तथा किसानों ने राहत की सांस ली । किन्तु मिल की बदहाल व्यवस्था तथा जर्जर मशीनों की बात कहते हुए किसानों ने आशंका व्यक्त कर कहा कि ऐशी स्थिति में यह पता नहीं कि मिल कब तक सही ढंग से पेराई कार्य करेगा या पहले का तरह इन जर्जर मशीनों में तकनीकी खराबी आ जाने पर बंद हो जायेगा । सीसीओ प्रमोद कुमार ने बताया अब तक 80 हजार कुंतल का इंडेन जारी हो चुका है और 15 हजार कुंतल गन्ना मिल में आ चुका है। जीएम कुलदीप सिंह ने बताया पेराई सुबह साढे चार बजे से चालू हो गई है। अब तक सही ढ़ंग से कार्य हो रहा है । उनके अनुसार दोपहर तक करीब 5 सौ कुतल गन्ना पेरा जा चुका है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep