KAIMGANJ-NEWS बताया जा रहा है कि मृतक पिछले काफी दिनों से तनाव ग्रस्त रहता था
कायमगंज / फर्रुखाबाद 28 नवम्बर 024
थाना क्षेत्र कंपिल के गांव हकीकतपुर निवासी उमेश चंद्र यादव का 25 वर्षीय बेटा राघवेंद्र उर्फ टीटू इसी ग्राम पंचायत से संबद्ध मजरा हंजियापुर में स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय भवन में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया । बताया गया कि मृतक राघवेंद्र पिछले कुछ दिनों से गुमशुम सा रहता था । तनाव ग्रस्त होने के कारण घर वाले उसकी विशेष रूप से देखरेख करके निगरानी करते रहते थे । जब वह सुबह ग्राम पंचायत सचिवालय भवन में अपनी ड्यूटी पर आता था – तो कोई ना कोई उसके साथ रहता था । आज सवेरे वह अकेला ही समय लगभग 10:00 बजे से कुछ पहले घर से निकाला और सीधा ग्राम पंचायत सचिवालय भवन में पहुंच गया । जहां उसने एक मेज को भवन के कुंडे के नीचे ठीक सामने रखकर उसके ऊपर कुर्सी रखी और कुंडे में रस्सी बांधकर फंदा अपने गले में लगाया । इतना करने के बाद वह कुर्सी से जैसे ही हटा वैसे ही एक झटके के साथ फांसी पर झूलते ही उसकी मौत हो गई । जब वह घर से गया था तो संयोग से रोज की तरह कोई साथ नहीं गया । घर वालों ने उसकी खैर खबर लेने के लिए फोन पर संपर्क किया । लेकिन फोन नहीं उठा । इसके तुरंत बाद उसी का एक परिजन रोहित बाइक से उसे देखने गया – जैसे ही वह वहां पहुंचा तो फंदे पर राघवेंद्र का झूलता हुआ शव देखते ही उसकी चीख निकल गई । घटना की सूचना घर वालों को मिली – तो रोती बिलखती महिलाएं तथा अन्य परिजन साथ ही बड़ी संख्या में गांव हंजियापुर तथा हकीकतपुर के लोग मौके पर पहुंच गए । घटना की सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष कंपिल विश्वनाथ आर्या हमराह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । जहां उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटना के बारे में मृतक के परिजनों तथा ग्रामीणों से बातचीत कर जानकारी लेने का प्रयास किया । यह निश्चित हो जाने पर की मृतक ने आत्महत्या ही की है । उन्होंने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों के साथ ही फील्ड यूनिट को दी । फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर फोटो एवं वीडियो ग्राफी करते हुए साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया । मृतक के परिजन द्वारा दी गई लिखित तहरीर में भी आत्महत्या करने की बात कही गई है । पुलिस ने फंदे पर झूलते हुए शव को फील्ड यूनिट के द्वारा की गई जांच के बाद उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
इनसेट : –
मृतक युवक मानसिक रोग की खाता था दवा
कपिल / कायमगंज
थाना क्षेत्र के गांव हकीकतपुर का मूल निवासी संविदा पर पंचायत सहायक पद पर नियुक्त राघवेंद्र यादव उर्फ टीटू के संबंध में कुछ ग्रामीणों ने बताया कि
वह पिछले काफी समय से तनाव ग्रस्त रहने के कारण मानसिक रोग की दवा का प्रयोग करता था ।
इनसैट : –
कंपिल / कायमगंज
मृतक का पिता घटना के समय घर पर नहीं था । वह अपनी या परिवार के किसी सदस्य की दवा लेने अथवा किसी अन्य कार्य से आगरा गया हुआ है । फोन द्वारा उसे सूचित कर दिया गया । परिजन मृतक के पिता उमेश के आने का इंतजार कर रहे थे । मृतक छः भाई बहनों में दूसरे नंबर का था । सबसे बड़ी बहन प्रियंका (27) जबकि मृतक राघवेंद्र (25) और इसका छोटा भाई मानवेंद्र ( 23) अतेंद्र (20) भूपेंद्र (18 ) सबसे छोटी बहन पूनम 16 वर्ष की है । मृतक संविदा पर पंचायत सहायक के पद पर लगभग 5 या 6 वर्ष पूर्व नियुक्त हुआ था तब से लेकर अब तक अपनी ही ग्राम पंचायत हकीकतपुर में पंचायत सहायक के पद पर कार्य कर रहा था ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news विकास पर लापरवाही भारी! चौड़ी सड़कों के बीच खड़े बिजली के पोल बने खतरा
Farrukhabad news हादसों को खुला न्योता दे रहे बिजली के खंभे, नगर पंचायत अध्यक्ष जोया[...]
Aug