Farrukhabad news जिला स्वास्थ्य समिति बैठक में चार नवीन स्वास्थ्य केंद्रों हेतु धनराशि आवंटन की स्वीकृत के साथ ही की गई स्वास्थ्य कार्य प्रगति की समीक्षा

Picsart 24 11 27 16 12 31 136

Farrukhabad news फर्रूखाबाद, 27 नवंबर 2024, जिलाधिकारी डॉ0वी0के0सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक का आयोजित हुई ।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा संस्थागत प्रसव की कम संख्या पर नाराजगी जताई, जिन सी0एच0सी0 व पी0एच सी0 में जनपद एवरेज से कम प्रसव हुये है उनके प्रभारियों पर आवश्यक कार्यवाही करने, जननी सुरक्षा योजना के कंसल्टेंट अतुल गुप्ता का कार्य असंतोषजनक पाये जाने पर नोटिस जारी करने के लिये सी0एम0ओ0 को निर्देशित किया गया, जननी सुरक्षा योजना में प्रसूताओं के अनुदान भुगतान की खराव स्थिति बाले केंद्रों की जाँच व एक सप्ताह में भुगतान पूर्ण करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य समिति की बैठक में कुल 04 प्रस्ताव पेश किये गये।
प्रस्ताव 01- में नगरीय क्षेत्रों हेतु स्वीकृत 12 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के संचालन के लिये पोर्टल के माध्यम से ड्रग, डायग्नोटिक आदि के क्रय का प्रस्ताव स्वीकार किया गया।
प्रस्ताव- 02 में जनपद में 04 नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहम्दाबाद, शमसाबाद, नवाबगंज, बरौन हेतु कुल धनराशि 14,80,000 रुपए के आवंटन के भुगतान को स्वीकृति।
प्रस्ताव- 3,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशनके अंतर्गत जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई कार्यालय में कार्य हेतु 02 कम्प्यूटर मॉनीटर व 02 एच0पी0 लेज़रजेट प्रिंटर स्कैनर की जैम पोर्टल से खरीद को मंजूरी दी गई।
प्रस्ताव- 04, मॉडल इम्यूनाइजेशन सेन्टर डी0डव्लू0 एच डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद हेतु रु0 136700.00 व मॉडल इम्यूनाइजेशन सेंटर यू0पी0एच0सी0 हेतु 94400.00 की दर से आवंटित धनराशि द्वारा स्थापना का प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।
जिलाधिकारी द्वारा सभी सरकारी अस्पतालों में सभी कर्मचारियों को पहचान पत्र निर्गत करने के लिए निर्देशित किया गया, जिला अस्पताल के आवासीय परिसर में अनाधिकृत रूप से रह रहे लोगो को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया। लोहिया हॉस्पिटल में व्याप्त अव्यवस्थाओं की जाँच के लिये सी0डी0ओ0 की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर जाँच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व संवंधित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes