KAIMGANJ NEWS- उर्वरक विक्री केन्द्र बंद होने से खाद के लिए भटक रहे किसान
कायमगंज / फर्रुखाबाद 12 नवम्बर
रवी सीजन की फसल बुवाई के लिए इस समय मेहनतकश किसानों को उर्वरकों की बहुत अधिक आवश्यकता है । अधिकांश किसान धनाभाव के चलते जो सहकारी समिति के सदस्य हैं , बे समिति से ऋण पर या नकद उर्वरक खरीद कर ही फसलों की बुवाई कर पाते हैं । किंतु कायमगंज नगर के बाईपास कंपिल रोड पर स्थित किसान सेवा सहकारी समिति लंबे समय से बंद पड़ी है । जिसके कारण किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है । इसकी लगातार शासन को किसी न किसी माध्यम से सूचना मिल रही थी । इसी का संज्ञान लेते हुए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता फर्रुखाबाद के कार्यालय द्वारा जारी आदेश पर दिनांक 30.9.2024 को कृषि निवेश हेतु इस केंद्र का सत्यापन का आदेश अपर जिला सहकारी अधिकारी सदर विनोद कुमार को नामित करते हुए दिया गया था । किंतु समिति में लगे तालों के कारण समिति बंद होने की स्थिति में सत्यापन संभव नहीं हो सका । इस प्रकरण में जिला सहकारी बैंक शाखा कायमगंज के शाखा प्रबंधक ने भी अपनी आख्या दे अवगत कराया था कि इस समिति के सचिव राजीव पाल पैक्स कैडर सचिव कायमगंज दक्षिणी द्वारा उर्वरक बिक्री की धनराशि बैंक में जमा नहीं कराई है । शाखा प्रबंधक ने बैंक में जमा ना होने के कारण बिक्री धनराशि के गवन / अपहरण करने की आशंका व्यक्त करते हुए अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर कहा था कि जैसे कारणों के चलते समिति पर कृषकों के लिए उर्वरक की आपूर्ति पूरी तरह बाधित है । किंतु समिति बंद मिलने के कारण या रहने की वजह से जांच नहीं की जा सकती । ऐसी स्थिति में सत्यापन न होने – साथ ही उर्वरकों की बिक्री की धनराशि बैंक खाते में जमा न करने तथा समिति बंद रहने के कारण दिए गए सत्यापन आदेश का सही ढंग से अनुपालन न होने के कारण अधिकृत किए गए सत्यापन अधिकारी विनोद कुमार द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत समिति के गोदाम एवं कार्यालय को सील करने की कार्यवाही का आदेश मिलने पर उन्हें सील कर दिया गया । इसी क्रम में आज सत्यापन अधिकारी द्वारा समिति के पिछले भाग में स्थित दो गोदाम, वहीं समिति के अगले भाग के दो गोदाम तथा बरामदे में आमने-सामने पूरब पश्चिम की ओर स्थित समिति के दोनों कार्यालय को भी सील कर दिया गया । सीलिंग कार्रवाई के समय वहां मौजूद कुछ लोगों के साक्ष्य के तौर पर सील कार्यवाही के प्रपत्रों पर हस्ताक्षर भी कराए गए l इस संबंध में समिति पर नियुक्त प्रभारी सचिव राजीव पाल के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि राजीव पाल आकस्मिक रूप से काफी अस्वस्थ हो गए हैं । आज भी अस्वस्थ हैं । उनके जीवन रक्षा के लिए उपचार की आवश्यकता को देखते हुए कायमगंज से बाहर उपचार कराया जा रहा है । इसीलिए समिति बंद रही स्वस्थ होकर आते ही समिति का कार्य विधिक रूप से संचालित कर दिया जाएगा ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug