बीजेपी सरकार हर उस इंसान के साथ है जिसे न्याय नहीं मिला _पीएम मोदी
लखनऊ। 10 फरवरी ) उत्तर प्रदेश में आज पहले चरण के मतदान के बीच प्रधान मंत्री मोदी ने सहारनपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की। कुछ लोग महिलाओं को बहला-फुसलाकर बरगलाने का काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी मजलूमों के साथ है। बीजेपी सरकार हर उस इंसान के साथ है जिसे न्याय नहीं मिला है। हिजाब पर मचे घमासान के बीच पीएम मोदी ने कहा कि कुछ विपक्षी दल मुस्लिम बहनों को पिछड़ेपन में धकेलने का काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मुस्लिम बहन-बेटियों का हक रोकने के लिए नए-नए तरीके खोजे जा रहे हैं। बीजेपी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई । पीएम मोदी ने कहा कि मुस्लिम महिलाएं और बहनें बीजेपी सरकार के साफ इरादे को समझती हैं। बीजेपी सरकार ने उन्हें तीन तलाक से मुक्त कर सुरक्षा दी है।
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी को जब मुस्लिम महिलाओं का सपोर्ट मिलने लगा तो वोटों के ठेकेदार बेचैन हो गए। जब उनकी बेटियां मोदी-मोदी के नारे लगाती हैं तो वह फिर से मुस्लिम बहनों को पीछे खींचने की कोशिश में जुट गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग मुस्लिम बहनों को बरगला रहे हैं, जिससे इन बहन बेटियों का जीवन हमेशा पिछड़ा रहे। पीएम ने कहा कि उनकी सरकार हर एक मजलूम और हर मुस्लिम महिला के साथ खड़ी है। पीएम मोदी ने परिवारवाद वाली पार्टियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये दल राज्य की जनता से झूठे वादे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी दल बड़े वादे कर रहे हैं वह पूरी तरह से खोखले हैं। इस तरह के दल खाली और जैर जिम्मेदार हैं। पीएम मोदी ने सपा पर बिना नाम लिए हमला बोलते हुए कहा कि ये दल अब बिजली के वादे कर रहे हैं, इन्हीं दलों ने यूपी को अंधेरे में रखा और सिर्फ अपने जिलों में उजाला किया।
ब्योरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’
KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज
Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी
Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग
KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May