KAIMGANJ NEWS रुपया लेनदेन को लेकर जुआड़ी भिड़े – गाली गलौज के साथ हुई फायरिंग

Picsart 24 10 29 22 08 09 748

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद

बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र नबाबगंज के गांव नगला छेदा में दीपावली पर जुएँ का फड़ बिछा था । जुआड़ी दांव लगाकर किस्तम आजमा रहे थे । उसी समय इसी गांव के निवासी कुंवरपाल तथा रिंकू में जुएँ के दाव पर लगाये गए रूपयों के लेनदेन को लेकर विवाद होने लगा। तू -तू मैं – मैं के साथ गाली गलौज की शुरुआत हो गई । देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी डंडे चलने लगे। इसी बीच खवर मिलते ही दोनों पक्षों के घरवाले भी वहां पहुंच गए । अचानक गोलियां की तड़तड़ाहट होते ही भगदड़ मच गई । मामले की सूचना किसी ने किसी माध्यम से पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा स्थल से कुंवरपाल, रिंकू, टिंकू व करन को गिरफ्तार कर इन सभी पर शांति भंग की कार्रवाही करते हुए चालान कर दिया ।

Picsart 24 10 29 04 17 39 964

उधारी के रुपये मांगने गए व्यक्ति ने मारपीट कर जेब से रुपये निकालने का लगायाआरोप
कायमगंज / फर्रुखाबाद
थाना ब कस्वा नबावगंज के मोहल्ला
बरतल गली निवासी दीपसिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसी के मोहल्ला के रहने वाले एक युवक ने उससे कुछ समय पहले कुछ रुपए उधार लिए थे । दीपसिंह का कहना है कि शुक्रवार रात वह उस युवक से अपने उधार के रुपए का तगादा करने गया । तकादा करते ही आरोपी भड़क कर गालीगलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर युवक तथा उसके घर वालों ने मुझे जमकर मारापीटा तथा मेरी जेब में रखे2500 रुपए भी निकाल लिए । तहरीर ले पुलिस ने जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कही है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग

KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!

KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]