कायमगंज / फर्रुखाबाद1 नवम्बर 024
घटना नगर के बजरिया राधा कृष्ण की बताई जा रही है । यहां पति-पत्नी में हो रहे विवाद के समय ही पति की अचानक संदिध परिस्थिति में मौत हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।

नगर के मोहल्ला बजरिया राधा कृष्ण निवासी सतीश चंद्र प्रजापति के 42 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक का उसकी पत्नी सरिता से विवाद हुआ था । इसके बाद आज दोपहर फिर पति-पत्नी में झगड़ा के साथ बाद मारपीट शुरू हो गई । इसी दौरान विनोद कुमार दीवार से टकराते हुए जमीन पर जा गिरा । जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया ।

मृतक की पत्नी सरिता , मां जावित्री सहित सभी का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक अपने पीछे अपने 14 बर्षीय बेटे चंदन एवं 12 बर्षीयअर्पित को छोड़कर इस दुनिया से चला गया । मृतक अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था ।वह हलवाईगीरी का काम किया करता था। पत्नी सरिता ने बताया कि बीती रात से लगातार वह उसके साथ मारपीट कर रहा था और मेरे परिवार के लोगों को गाली गलौज कर रहा था । दोपहर के समय भी नशे में आकर उन्होंने मेरे साथ मारपीट की , इसके बाद मैंने बचाव में धक्का दिया और छूट कर वहां से भाग गई । देखा तो वह दीवार से टकराकर जमीन पर पड़े दिखाई दिये । इसके बाद क्या हुआ मुझे नहीं पता। घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य के लिए नमूने लिए । वहीं मौके पर पहुंचे सीओ एवं कोतवाली प्रभारी राम अवतार के निर्देश पर कस्बा चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news विकास पर लापरवाही भारी! चौड़ी सड़कों के बीच खड़े बिजली के पोल बने खतरा
Farrukhabad news हादसों को खुला न्योता दे रहे बिजली के खंभे, नगर पंचायत अध्यक्ष जोया[...]
Aug