kaimganj news मतदान की तैयारी पूरी बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

IMG 20240512 WA0161

Kaimganj news-मतदान सुविधा के लिए दिव्यांगों के लिए बूथों पर उपलब्ध कराई गई ट्राई साइकिलें -वही महिलाओं के लिए बनाए गए सखी बूथ
कायमगंज /फर्रुखाबाद 12 मई2024
जिला मुख्यालय स्थित मंडी समिति परिसर से पोलिंग पार्टियां मतदान का सामान प्राप्त करने के बाद पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो गई । सभी पार्टियां शाम तक अपने-अपने ड्यूटी वाले पोलिंग बूथ पर पहुंच गई हैं । इस तरह प्रशासन द्वारा मतदान कराने के लिए लगभग सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं । कल 13 मई को चौथे चरण के चुनाव में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे l
लोकसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद के भाग विधानसभा कायमगंज क्षेत्र में 314 मतदान केंद्र हैं। यहां कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में 51 मतदान केंद्र संबेदनशील है जबकि 72 बूथ वर्नलेविल है, जिसमें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। विधानसभा में 2 लाख 8 हजार 87 पुरुष व 1 लाख 80 हजार 1 सौ 58 महिला मतदाता हैं । जिसमें 6 थर्ड जेंडर है। वही दिव्यांगो की संख्या 4 हजार 8 सौ 92 है। 85 वर्ष की उम्र पार कर रहे लगभग 1394 मतदाता है। जबकि 18 से 19 वर्ष के पुरुष युवा 3 हजार 7 सौ 44 व युवती 2 हजार 9 सौ 84 हैं। विधानसभा में कुल 3 लाख 88 हजार 2 सौ 51 मतदाता है। कायमगंज के एसएनएम इंटर कालेज व ब्लाक कार्यालय के मतदान केंद्र पर भी पोलिंग पार्टिया पहुंच गई। ब्लाक परिसर में दिव्यांग मतदाताओं के लिए ब्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। उसे फूलों से सजाया गया है। नगर के विद्या मंदिर महाविद्यालय बूथ में सखी व नगर पालिका को पिंक बूथ बनाया गया है। बूथ को देर शाम तक सजाया गया। इसके अलावा कंपिल के केएसआर इंटर कालेज में युवा बूथ भी बनाया गया है। इस तरह लोकतंत्र के महापर्व हेतु मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes