KAIMGANJ NEWS बिविधि कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षण संस्थान में मनाया गया मदर्स डे

Picsart 24 05 10 22 57 41 395

Kaimganj news कायमगंज / फर्रुखाबाद 10 मई 2024

विविध कार्यक्रम आयोजित कर नगर की शिक्षण संस्था शकुंतला देवी बालिका इंटर कॉलेज में मदर्स डे मनाया गया । कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी मां के लिए नाटक विचार तथा गीत एवं कविताएं प्रस्तुत कर माताओं के प्रति अपने कर्तव्य युक्त स्नेह की झलकियां दिखाईं । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि 2019 मिस इण्डिया ताज विजेता डॉ0 सुकेशनी अग्रवाल रहीं।

Picsart 24 05 10 22 56 47 431
इस अवसर पर छात्राओं की माताओं को भी आमन्त्रित किया गया था । जिसमें उनके लिए कई मनोरंजक गेम्स का आयोजन भी किया गया। सबसे पहले सभी आगन्तुक माताओं को बैच लगाया गया तथा उनके लिए स्वागत गीत प्रस्तुत कर , एनसीसी कैडे्टस द्वारा गार्डस ऑफ ऑनर द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी गयी। वहीं बच्चों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य और नाटक तथा कविताओं को खूब सराहा गया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत एक ग्रीटिंग कार्ड बनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । जिसमें 120 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें छात्राओं ने अपनी माँ के फोटो के साथ बहुत ही सुन्दर कार्ड बनाये। उसके बाद बच्चों की माताओं से एक मिनट में बैलून के साथ बॉक्स में टॉफी डालने की और वर्ड मिलाओ, एक तीली से मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता और सुई में धागा डालने की प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें विजता माताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान कक्षा नर्सरी से लेकर 12 तक प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को उनकी माताओं के साथ विद्यालय की प्रबन्धिका द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ0 सुकेशनी अग्रवाल ने 50 माताओं के लिए चिकित्सीय परामर्श हेतु 10000/- का पुरस्कार दिया। विद्यालय की प्रबन्धिका मोनिका अग्रवाल ने सभी छात्राओं और शिक्षकों के लगन और कार्य की प्रसंशा की तथा सभी का उत्साहवर्धन किया। एनसीसी के सभी कार्यक्रम लैफिटीनेन्ट शिल्की मिश्रा द्वारा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम ममता सिंह ने आयोजित कराये गये। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया। । वहीं सभी गेम्स तन्या गंगवार द्वारा कराये गये। इस अवसर पर सन्तोष शर्मा, लक्ष्मी गंगवार, रश्मि गंगवार, कमला देवी, रीना, साधना तिवारी, विकास कुमार, अमित कुमार, राकेश यादव, मनीष राजपूत, प्रदीप कुमार, विजय कुमार इन्दू दीक्षित, मनोज कुमार, प्रियांशी सहित सभी शिक्षक व शिक्षिकाएँ मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news श्रद्धा की राह पर फर्रुखाबाद: सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए 10 श्रद्धालु रवाना, भक्ति भाव से गूंजा कलेक्ट्रेट

Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 19 अप्रैल 2026 जनपद में रविवार को आस्था, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बढ़ती चोरियों पर सख्ती की मांग, व्यापारियों ने नए इंस्पेक्टर का किया स्वागत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद। नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS परशुराम जयंती पर गूंजा विचार मंथन, वक्ताओं ने बताया—‘तेजस्वी संत और अद्वितीय योद्धा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। विश्व बंधु परिषद के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के[...]

DELHI NEWS

Delhi news ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव: होर्मुज में संकट, लेबनान में हमले—दुनिया में बढ़ी चिंता

Delhi news नई दिल्ली :-” द एंड टाइम्स न्यूज” मुख्य ख़बरें !- दि०19 /4 /2026[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित राधा कृष्ण फैमिली रेस्टोरेंट के पास एक भीषण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, छह परिवारों की दुनिया राख: इकलहरा में मचा कोहराम, लाखों की संपत्ति स्वाहा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल (फर्रुखाबाद)। शनिवार सुबह इकलहरा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस बना ‘जमीन विवादों’ का अखाड़ा: 104 शिकायतों में सिर्फ 8 का निस्तारण, मेड़ तोड़ कब्जे के आरोपों की भरमार

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार जमीन कब्जा,[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गैंगस्टर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 12 लाख से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, गांव में डुगडुगी पिटवाकर की कार्रवाई

Farrukhabad news शमशाबाद (फर्रुखाबाद)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes