KAIMGANJ NEWS परिषदीय संविलियम विद्यालय के ताले तोड़ चोरों ने बूथों में लगे पंखे गैस सिलेंडर सहित अन्य कीमती सामान चुराया

Picsart 24 05 01 16 04 06 839

Kaimganj news- स्कूलों में हो रही चोरियों के लिए पुलिस की निष्क्रियता है जिम्मेदार – जिला मंत्री

कायमगंज / फर्रुखाबाद 1 मई2024
विकासखंड नवाबगंज, कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव ललई संविलियन परिषदीय विद्यालय के प्रधान अध्यापक ध्रुवसिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि इसी बीती रात को अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल के रसोईघर तथा अन्य कमरों के ताले तोड़ दिए ।

Picsart 24 05 01 16 05 07 271
चोरों द्वारा स्कूल कक्ष में बनाए गए बूथ संख्या 103 व 104 में लगे दो -दो पंखे – दो गैस सिलेंडर – किचन का मसाला तेल आदि सामान स्मार्ट 32″ टीवी इनवर्टर . बैटरा -अलमारी से कुछ सामान – वही स्टोर रूम से म्यूजिक इन्ट्रमेंट में दो छोटे बजने वाले ड्रम जिन पर विद्यालय का नाम अंकित है । आदि सामान चुरा लिया । घटना की सूचना मिलने पर डायल पुलिस
112 मौके पर पहुंची । जिसने घटना की जानकारी करते हुए घटनास्थल का वीडियो भी बनाया है ।
इनसैट : –
परिषदीय विद्यालयों में बढ़ती चोरी की घटनाओं के लिए पुलिस की निष्क्रियता है जिम्मेदार
कायमगंज 1 मई024
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ला ने स्कूलों में बढ़ती चोरी की घटनाओं के लिए सीधे-सीधे पुलिस की निष्क्रियता को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि कंपोजिट विद्यालय ललई में इतनी बड़ी हुई चोरी की घटना यह पहली बार नहीं हुई है । इससे पहले भी उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा रहमत खां में तीन बार चोरी हुई । सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी पुलिस ने कोई कारगर कार्रवाई नहीं की ।उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय इनायतनगर में पांच बार चोरी हो चुकी है। वहीं प्राथमिक विद्यालय मदारपुर तथा वाराविकू सहित और दर्जनों स्कूलों में चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं ।उनका कहना है कि इसके बावजूद भी पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं करने से चोरों के हौसले बुलंद हैं । शिक्षक नेता ने पुलिस अधीक्षक से लगातार हो रही विद्यालयों में चोरी की घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए तत्काल समुचित एवं आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]