KAIMGANJ NEWS नहर रोड पर मिले युवक के शव मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित कर रही जांच

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद28 अप्रैल2024
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव शिबरई बरियार निवासी युवक शिवम शाक्य का शव बीते दिन बरखेड़ा – कायमगंज कैनाल मार्ग पर स्थित गांव नगला उम्मेद के सामने सड़क के किनारे पड़ा हुआ पाया गया था । मृतक के सिर आंख तथा गर्दन पर चोट के निशान थे । सिर से रक्त बह रहा था । मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था । पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वही पुलिस सर्विलांस का भी सहारा लेकर तह तक जाने की कोशिश कर रही है। पास में रेलवे ट्रैक होने पर उस ओर भी मामले को जोड़ कर जांच करने का प्रयास किया जा रहा है । पुलिस ने कुछ लोगों को निगरानी में लेकर पूछताछ की है। इंस्पेक्टर रामअवतार ने बताया हर पहलू पर जांच की जा रही है। घटनास्थल के समीप रेलवे ट्रैक भी है।इस पर भी जांच कर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है ।

=
पुलिस ने एक बांछित को किया गिरफ्तार – दो का शांति भंग में चालान
कायमगंज28 अप्रैल
थाना पुलिस ने एक मुकद्में में वांछित आरोपी अतुल पुत्र राम लखन निवासी पुरौरी थाना कंपिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।वहीं थाना पुलिस द्वारा शैलेंद्र पुत्र नाहर सिंह निवासी रामनगर, देव पुत्र रघुवीर माथुर निवासी मेदपुर थाना क्षेत्र कंपिल को शांतिभंग में गिरफ्तार कर चालान कर दिया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes