shamshabad news बंद मकान का ताला तोड़ चोरों ने कीमती सामान सहित की हजारों की नकदी पार

Picsart 24 04 28 17 59 00 405

Shamshabad news शमशाबाद / फर्रुखाबाद 28 अप्रैल 2024

बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने कीमती सामान सहित हजारों की नगदी चुरा ली । सूचना पर पहुंचा गृह स्वामी अपनी बर्बादी देख भौंचक्का रह गया ।
सूचना मिलने पर डायल पुलिस 112 मौके पर पहुंची थी l चोरी की घटना के बाद पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैl शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रजलामई निवासी पूर्व फौजी स्व० श्याम सिंह के पुत्र राजू के बंद मकान को अज्ञात चोरों द्वारा उस वक्त निशाना बनाया गया । जब वह बीमार बहन को देखने के लिए मां के साथ फिरोजाबाद गया था । घटना के संबंध में पीड़ित राजू ने बताया कि उसकी बहन की ससुरल फिरोजाबाद में है । दो दिन पूर्व बीमार होने की सूचना मिली थी । मैं अपनी मां के साथ बहन के घर गया हुआ था । पीड़ित के अनुसार पत्नी मायके में है । घर में ताला पड़ा था । जिसका फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों द्वारा पहले मुख्य गेट का ताला तोड़ा गया । बाद में चोर अंदर दाखिल हुए । जहां चोरों ने कमरों के ताले तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया । घटना की जानकारी तब हुई जब मैं रविवार की सुबह 10:00 बजे गांव पहुंचा । घर पहुंचने पर मुख्य गेट का दरवाजा खुला देखा तो उसके होश उड़ गए । जब अंदर देखा तो कमरों के ताले भी टूटे हुए थे , और सामान बिखरा हुआ पड़ा था । यह नजारा देख उसकी चीख निकल गई । चीख पुकार सुन मुहल्ले के लोगो की भीड़ लग गई । घटना की सूचना डायल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को दी गई । वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की । पीड़ित राजू ने बताया कुछ दिन पूर्व उसने पिताजी की ₹50000 पेंशन निकाली थी जो घर में रखी थी , के अलावा पीतल के बर्तन महिलाओं के कपड़े साड़ियां एवं बच्चों के चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान चुरा ले गए।बताया गया कि राजू के एक अन्य भाई स्व० पवन कुमार के कमरे के भी ताले तोड़े दिए गए । उन्होंने बताया भाई का परिवार गांव में नहीं रहता है । उसके कमरे में भी ताला पड़ा हुआ था । पीड़ित के अनुसार चोरी की इस घटना में एक लाख से भी ज्यादा का नुकसान हुआ है । पीड़ित गृह स्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes