shamshabad news ट्रैक्टर ट्राला की टक्कर से बाइक सवार दो घायल -एक की मौत

Picsart 24 04 01 21 35 51 250

Shamshabad news शमशाबाद /फर्रुखाबाद । अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राला तथा बाइक कीआमने-सामने भिडंत में बाइक चालक सहित दो गंभीर रूप से घायल – एक की उपचार के दौरान मौत । दुर्घटना को अंजाम देने बाला टेक्टर ट्राला सीमेंट का लदान कर रोशनाबाद जा रहा था । ट्रेक्टर ट्राला चालक फरार । ट्रैक्टर ट्राला पुलिस के कब्जे में । जानकारी के अनुसार राजवीर पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी ग्राम बनियानी थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज अपनी बुआ के पुत्र उपेंद्र सिंह निवासी पसियापुर थाना शमसाबाद के साथ बुधवार को बाइक संख्या यूपी 74 बाई 3301 द्वारा आवश्यक कार्य से फर्रुखाबाद जा रहा था । बताते हैं कि रोशनाबाद हजियांपुर मार्ग पर रोशनाबाद स्थित एक इंटर कॉलेज के निकट गुजरते समय फर्रुखाबाद से रोशनाबाद की ओर आ रहे सीमेंट से भरे एक ट्रैक्टर ट्राला संख्या यूपी 84 ए ई 9771 के चालक ने लापरवाही से चलाकर जोरदार टक्कर मार दी । इस दुर्घटना में बाइक सवार गिर गए । ट्रैक्टर का पहिया बाइक सवार के पैर के ऊपर से गुजर गया ।जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया । बताते हैं राजवीर के पैर की हड्डी टूट गई । जबकि उपेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया । शोर शराबा सुन मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । भीड़ में कुछ लोगो ने सूचना पुलिस को दी ।वहीं कुछ लोगों ने 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस को सूचना के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद भेजा गया । जहां चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में उन्हें लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद भेज दिया । जहां उपचार के दौरान उपेंद्र की दर्दनाक मौत हो गई ।बताते है दुर्घटना के बाद भीड़ ने ट्राला चालक को पकड़ने की कोशिश की मगर चालक सभी को चकमा देकर भाग जाने में सफल रहा । फैजबाग चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया ट्रैक्टर ट्राला कब्जे में ले लिया गया है । उन्होंने बताया कि दुर्घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई है । तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उपेन्द्र की मौत की पुष्टि पसियापुर ग्राम प्रधान ने भी की है । दुर्घटना में मृत उपेंद्र के परिवार में कोहराम मचा हुआ है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes