KAIMGANJ NEWS अस्पताल लाया गया मासूम मृत घोषित

Picsart 24 04 01 21 35 51 250

KAIMGANJ NEWS-कुछ दिनों से था बीमार घर पर ही कराया जाता रहा झोलाछाप से इलाज

कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 अप्रैल
स्वास्थ्य सेवाओं की कमी कहीं जाए या फिर जन जागरूकता का अभाव – लोग झोलाछाप से गैर जानकारी में या फिर उपयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं हर जगह उपलब्ध न होने के कारण इलाज करवाने को मजबूर होते रहते हैं । लेकिन इन झोलाछापों के इलाज से आए दिन लोगों की जान खतरे में पड़ती है । फिर भी इन झोलाछापों पर न जाने क्यों जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासन मेहरबान बना रहता है । इस बारे में क्या कहा जाए कुछ भी कहना फिलहाल संभव नजर नहीं आता । क्योंकि इस बात को हर व्यक्ति जानता और समझता तो है । लेकिन बेचारा आम आदमी कर ही क्या सकता है । जिसे करना है – जिसके पास अधिकार है – जिसकी जिम्मेदारी बनती है – बे सब तो इस समस्या को लगातार नजरअंदाज करते जा रहे हैं । खैर जो भी हो आज फिर एक मासूम की ऐसी ही स्थिति में जान चली गई । मिली जानकारी के अनुसार टाउन एरिया कंपिल निवासी देवेंद्र की डेढ़ वर्षीय बेटी को गंभीर हालत में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । लेकिन तब तक देर हो चुकी थी । ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मासूम बेटी को मृत घोषित कर दिया । उसके पिता ने बताया कि उसकी बेटी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी । बुखार आ रहा था । तो उसे वही के एक लोकल डॉक्टर को दिखाकर दवा दिलाई ।लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ । आज जब तबियत ज्यादा बिगड़ी तो अस्पताल लाए थे । यहां बेटी की मौत हो गई । डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर देने के बाद साथ आए परिजन दुखी मन से मृतका अबोध बच्ची का शव लेकर वापस चले गए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes