Kaimganj news तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news- पिकेट ड्यूटी पर मौजूद पुलिस ने गाड़ी का शीशा काट कर घायलों को बाहर निकाल पहुंचाया अस्पताल

कायमगंज / फर्रुखाबाद ।
घटना कस्बा कायमगंज के मोहल्ला जटवाड़ा रोड की बताई जा रही है । जहां पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए । जिन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद के थाना कादरीगेट क्षेत्र के घटियाघाट के पास स्थित गांव महुआ नगला निवासी योगेंद्र तिवारी (42 ) पुत्र लल्लूराम अपने मित्र जिला मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के देवीरोड धारुहू निवासी अतुल चौहान पुत्र राजेश चौहान के साथ टीर्गो कार नंबर UP84AB8137 से कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गाँव ब्राहिमपुर में तिलक रस्म में शामिल होने आए थे। यह दोनों वहां से टीर्गो गाड़ी से कायमगंज में जटवारा रोड पर बियर शॉप पर बियर पीने के लिए चले आए। अपना वीयर पीने का शौक पूरा कर नशे की हालत में वापस जाने के लिए गुंजा होटल के पास पहुंचे थे कि इनकी तेज रफ्तार टीर्गो गाड़ी होटल के पास खडे पेड़ से से टकरा गई । ‘जिससे यह दोनों लोग कार में ही फस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए । पिकेट ड्यूटी पर मौजूद एसआई लालता प्रसाद, कां० नबनीत, मनोज, चन्द्रप्रताप ने टीर्गो गाड़ी का सीसा काट कर घायलों को निकला और उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया । जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत होने के कारण दोनों घायलों को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग

KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]