kamalganj news पुलिस हिरासत से चकमा दे, युवती भगा ले जाने वाला अभियुक्त हुआ फरार

IMG 20240319 WA0125

Kamalganj news-आरोपी के गायब होते ही पुलिस के फूले हाथ पांव तलाश जारी

कमालगंज / फर्रुखाबाद ।
पुलिस हिरासत से चकमा देकर आरोपी के गायब होने की घटना बीती रात कमालगंज थाने में होना बताई जा रही है। अभियुक्त के पुलिस हिरासत से फरार होने की जैसे ही जानकारी हुई । थाना पुलिस के हाथ पांव फूल गए । पता लगने के तुरंत बाद से ही फरार हुए अभियुक्त की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है । लेकिन सवेरा होने तक तो पुलिस के हाथ फरार अभियुक्त नहीं आ पाया था l
बताया जा रहा है की कमालगंज पुलिस ने बीते दिन जनपद शाहजहांपुर थाना तिलहर के ग्राम मंसूरपुर गोटिया निवासी सोनू पुत्र रामनिवास को गिरफ्तार किया था। इसी दौरान पुलिस ने सोनू के कब्जे से भगाई गई लड़की को बरामद कर लिया था ।सोनू उसी समय से पुलिस की हिरासत में था। सूत्रों के अनुसार होमगार्ड बीती रात सोनू को शौच कराने के लिए ले गया था । मौका पाकर सोनू थाने की दीवार फांद कर भाग गया ।यह जानकारी मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस लड़की का डॉक्टर परीक्षण कराने एवं बयान दर्ज कराने की कार्यवाही कर रही है। उसको फर्रुखाबाद के वन स्टाफ सेंटर में रखा गया है ।बताया जा रहा है कि सोनू ने कमालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को भगाया है । यहां वह अपनी रिश्तेदारी में आता – जाता था । यहीं उसका प्रेम संबंध एक युवती से हो गया । जब दोनों की बात आगे बढ़ी तो प्रेमी – प्रेमिका मौका मिलते ही भाग गए । पीड़ित युवती के पिता ने सोनू के विरुद्ध 17 वर्षीय बेटी को भगा ले जाने की रिपोर्ट 23 फरवरी को दर्ज करा दी थी। इसकी विवेचना दरोगा दीपक कुमार के द्वारा की जा रही है । फरार आरोपी की तलाश में गए उपनिरीक्षक गीतमसिंह से थाना प्रभारी ने फोन पर संपर्क कर जानकारी की तो बताया कि तलाश जारी है । अभी तक भगोड़ा आरोपी गिरफ्त में नहीं आया है ।
रिपोर्टर = दीपक कुमार यादव -फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes