Kaimganj news –चाक चौबंद प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था के साथ पुरसुकून माहौल में अता हुई जुमे की नमाज

Picsart 24 03 15 19 01 38 169

Kaimganj news-नमाज से पहले ही पुलिस क्षेत्राधिकार के निर्देशन में पर्याप्त पुलिस बल द्वारा नगर में किया गया फ्लैग मार्च

कायमगंज / फर्रुखाबाद 15 मार्च 2024
पाक रमजान महीने में आज शुक्रवार को जुमे की नमाज हर मस्जिद में निर्धारित समय पर अता होनी थी । इसके लिए स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस अधिकारी पहले से ही सतर्क थे । किस-किस मस्जिद या इबादतगाह पर किस समय नमाज अदा की जाएगी । इसकी जानकारी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस द्वारा पहले ही ले ली गई थी । उसी के मुताबिक नगर की जामा मस्जि द व अन्य मस्जिदों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के इबादतगाहों तथा मस्जिदों पर जरूरत के मुताबिक नमाज के समय पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया । कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रमजान माह के इस शुक्रवार वाले दिन पुर सुकून माहौल में हर जगह नमाजियों ने नमाज अता की । इससे पहले सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहे प्रशासन तथा पुलिस ने क्षेत्राधिकार सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में नगर के मुख्य मार्गो पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया । इस बीच पल-पल की खबर की जानकारी रखने के लिए ड्रोन द्वारा भी निगरानी की जाती रही । फ्लैग मार्च में कोतवाली प्रभारी राम अवतार -कस्बा चौकी इंचार्ज विद्यासागर तिवारी -महिला एस आई नीरज त्यागी -दरोगा सामाउद्दीन – के के कश्यप – सुनील कुमार भारी पुलिस बल के साथ कोतवाली से रवाना होकर जटवारा से पुरानी गल्ला मंडी होते हुए काजमखाँ स्थित जामा मस्जिद पहुंचे । यहां से पुलिस बल का काफिला आगे बढ़ता हुआ तहसील पुलियापुल गालिव तक गया । पूरे पैदल मार्च में क्षेत्राधिकार तथा अन्य जिम्मेदार पुलिस अधिकारी नगर वासियों से शांति व्यवस्था में सहयोग देने की अपील कर रहे थे । साथ ही अपने अधीनस्थ पुलिस बल को भी जरूरत के अनुसार दिशा निर्देश दे रहे थे । इस तरह बिना किसी बाधा के पूरे शांतिपूर्ण ढंग से जुमे की नमाज हर जगह अता हो गई ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes