kaimganj news –समरसेबल का पाइप फटने के विवाद में मारपीट तीन घायल

Picsart 24 03 14 15 10 13 162

Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 14 मार्च 2024
मामला कोतवाली क्षेत्र कायमगंज के गांव मूसेपुर मजरा कुआं खेड़ा वजीर आलम का बताया जा रहा है । मिली जानकारी के अनुसार यहां के निवासी रामनरेश पुत्र राम सिंह उनका बेटा अंकुल तथा परिवारी बबलू पुत्र सुरेश चंद्र गांव के पास लगे समरसेबल से खेतों की सिंचाई कर रहे थे । पानी ले जाने के लिए पाइप सड़क के ऊपर से होकर बिछाया था । उसी समय सिकंदरपुर की तरफ से एक कार उस मार्ग से निकली । कार का पहिया पाइप पर चढ़ गया । जिससे पाइप फट गया । मौके पर मौजूद रामनरेश अंकुल व बबलू ने कार की चाबी खींचकर चालक से अभद्रता की । अपने को घिरा समझकर चालक ने अपने गांव सिकंदरपुर फोन द्वारा सूचना दे दी । सूचना पाते ही सिकंदरपुर से लगभग 20 लोग मौके पर आ गए । उनके तथा रामनरेश पक्ष के बीच काफी विवाद हुआ । विवाद इतना बढ़ा की कार पक्ष के लोगों ने रामनरेश का गला दबाकर मारपीट करते हुए किसी धारदार हथियार से सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई । मारपीट में रामनरेश का बेटा अंकुल तथा बबलू भी घायल हो गए । पुलिस को सूचना दी गई । सूचना पाकर जब तक मौके पर पुलिस पहुंची । तब तक दूसरे पक्ष के लोग वहां से जा चुके थे । पुलिस ने तीनों घायलों को लाकर कायमगंज नगर के सीएचसी में भर्ती कराया ।अस्पताल में भर्ती रामनरेश ने बताया कि उसके सिर में बहुत चोट है । इसलिए हालत गंभीर है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग

KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]