Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 26 फरवरी 2024
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव नगला भजी निवासी श्री कृष्ण पुत्र सूबेदार के घर में आज दिन के लगभग 11:00 बजे अचानक आग की लपटें और धुआं उठने लगा । भीषण अग्निकांड के समय गृह स्वामी घर पर नहीं थे । वह परिवार सहित कहीं रिश्तेदारी में गए थे । उस समय घर पर केवल एक 10 वर्षीय बालिका मौजूद थी । आग लगने से समय की भयानक स्थिति को देखते ही बालिका सहम गई और वह चीख पुकार कर बाहर भागी । आग ने विकराल रूप धारण करते हुए घर में रखा अनाज – विस्तर -कपड़े -₹5000 नकद सहित सारा सामान अपनी चपेट में लेकर राख की ढेरी में बदल दिया । उठती आग की लपटें तथा धुआं देखकर गांव वाले मौके पर इकट्ठे हो गए । उन्होंने पंपिंग सेट चलाकर पानी की बौछारों तथा धूल मिट्टी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । जब तक आग बुझी तब तक सब कुछ तबाह हो चुका था । अग्निकांड की सूचना तहसील प्रशासन को उपलब्ध कराई गई । सूचना मिलने के बाद भी समाचार लिखे जाने तक कोई भी राजस्व कर्मी या प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच पाया था ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”
Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत
KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा
KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May