Kaimganj news-सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर गंगा की धारा में समाए किसान की खोज में जुटाए गए गोताखोर
कायमगंज / फर्रुखाबाद24 फरवरी 2024
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव गंधिया निवासी जयपाल राजपूत गांव से उत्तर ओर बह रही गंगा की धारा के दूसरी तरफ परिवार की रोजी-रोटी के लिए बटाई पर खेती का काम करते थे । इस समय उन खेतों में गेहूं आदि की फसल तैयार खड़ी है । आवारा तथा जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए बटाईदार जयपाल राजपूत रोज अपने खेतों की रखवाली करने गंगा पार करके जाता था। आज सबेरे भी वह रोज की भांति गेहूं फसल की रखवाली करके वापस अपने गांव आने के लिए चला । बीच रास्ते में पड़ने वाली गंगा नदी तैरने के लिए गंगा की धारा में घुसा । गहरे पानी में तैर रहा था कि पानी के तेज वहाव से वह असंतुलित हुआ । जिससे गोते लगने के कारण उसके पैर उखड़ गए और गहरे पानी में डूबने लगा। जयपाल को डूबता देख गंगा स्नान कर रहे लोगो ने चीखपुकार करते हुए सहायता पहुंचाने का प्रयास किया । किन्तु तब तक वह गहरे पानी में समा गया । वहां मौजूद लोग उसे इस हालत में बचा नहीं पाए । घटना की सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर कुआखेड़ा चौकी प्रभारी विश्वनाथ आर्य फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होनें उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर नायब तहसीलदार सृजन कुमार राजस्व कर्मियों के साथ पहुंचे। पति के डूबने पर पत्नी फूला देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। जयपाल के पांच बच्चे है, जिसमें 12 वर्ष की पुत्री राखी, 9 वर्ष का पुत्र राधेश्याम, 4 वर्षीय पुत्री शांती, 3 साल का पुत्र सुमित व 6 माह का अजय है। समाचार लिखे जाने तक गोताखोर जयपाल की गहरे पानी में उतर कर खोज करने में जुटे थे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’
KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!
KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct