Kaimganj news –सहायक लिपिक पर दर्ज हुई , सी पी विद्यालय प्रबन्धक के घर हुई चोरी की रिपोर्ट

Picsart 24 02 03 16 00 36 195

Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद
आज से लगभग ढाई माह पहले नगर के प्रमुख उद्योगपति , विद्यालय प्रबंधक के घर से नगदी तथा आभूषण चोरी हो गए थे । इस प्रकरण में इसी स्कूल के हेड क्लर्क ने अपने ही कार्यालय में नियुक्त सहायक लिपिक पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया l
IMG 20240129 WA0137

नगर से सटे गांव घसिया चिलौली निवासी सुमित पांडेय ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह नगर के सीपी विद्या निकेतन में प्रधान लिपिक पद पर कार्यरत है। इसी स्कूल में नगर के मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा निवासी रोहित उर्फ संतोष श्रीवास्तव भी सहायक लिपिक के पद पर कार्यरत है। रोहित विद्यालय के अतिरिक्त स्कूल प्रबंधक के घर पर जरूरत पड़ने पर कार्य के लिए आता जाता था। 26 नवंबर 2023 से 31 नवंबर 2023 के बीच जब प्रबंधक परिवार समेत एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। उसी समय मौका पाकर रोहित उर्फ संतोष ने उनके घर से रुपया व आभूषण चोरी कर लिये । प्रबंधक के वापस आने पर उन्होंने नकदी व जेबरात गायब देखा। इस पर उन्होंने घर के कर्मचारी मोहल्ला बगिया मंगूलाल निवासी अबधेश, कंपिल क्षेत्र के गांव होतेपुर निवासी अबनीश, गठवाया निवासी राजेश्वर से जानकारी की तो सभी कर्मचारियों ने रोहित उर्फ संतोष का नाम लिया। प्रबंधक व सुमित पांडेय ने संतोष से कैश व जेबरात के बारे में जानकारी की तो वह झगड़े पर आमादा हो गया। प्रबंधक ने 15 दिसंबर 2023 को उसे स्कूल से निकालने का नोटिस दिया। इससे नाराज होकर रोहित नाराज हो प्रबंधक व प्रधान लिपिक के ऊपर झूठे आरोप लगाकर फंसाने व जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रोहित उर्फ संतोष के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक का शव मिलने से सनसनी

Farrukhabd news रेलवे लाइन किनारे अर्धनग्न हालत में मिला युवक का शव, पास पड़ा मिला[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news शमशाबाद में रातभर गुल रही बिजली, गर्मी-उमस ने छुड़ाए पसीने

Farrukhabd news 33 केवीए के केबल बॉक्स में फॉल्ट से तीनों फीडर ठप, अंधेरे में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी तांडव: कायमगंज में दबंगों की गुंडई, युवक पर ईंट-लाठियों से ताबड़तोड़ हमला, लहूलुहान होकर सड़क पर तड़पा

KAIMGANJ NEWS गाली-गलौज का विरोध करने पर टूट पड़े हमलावर, सिर फोड़कर किया मरणासन्न ​बचाने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में गूंजेगा श्रीराम का जयकारा: 6 अक्टूबर को गणेश पूजन, 12 को निकलेगी भव्य श्रीरा piम बारात; नई कार्यकारिणी का ऐलान

KAIMGANJ NEWS दशहरा 20 और भरत मिलाप 21 अक्टूबर को, ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news पानी-पानी हुआ सुल्तानगंज खरेंटा: सड़कों पर बह रही ‘डेढ़ फीट’ धार, दहशत में ग्रामीण पर हौसले चट्टान!

Farrukhabd news शमशाबाद में बाढ़ का विकराल रूप, कासिमपुर तराई से भुक्सी तक खेत-खलिहान डूबे;[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes