kaimganj news –प्राण प्रतिष्ठा से पहले नवनिर्मित शिव मंदिर से निकली आकर्षक झांकियां वाली शोभायात्रा

IMG 20240121 WA0108 1

Kaimganj news-भजन कीर्तन एवं जय श्री राम के उद्घोष से दिखाई दिया भक्ति मय वातावरण
-शोभा यात्रा में थिरके उत्साही युवक वही जगह-जगह की गई पुष्प वर्षा
कायमगंज / फर्रुखाबाद 21 जनवरी 2024
नगर में लाल कुआं स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए पिछले कई दिनों से जोर-शोर से तैयारी चल रही हैं।

IMG 20240121 WA0139

कार्य पूर्ण होने के बाद प्राण प्रतिष्ठा से पहले भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां जहां लोगों का मन मोह रही थी। वही उत्साही युवक भजन कीर्तन तथा संगीत की धुन पर थिरक रहे थे । इसी के साथ श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा की जा रही थी । प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान अवसर पर मंदिर में रामदरवार, हनुमान जी, मां दुर्गा जी, भगवान शंकर आदि भगवान की मूर्ति स्थापित होना है।

IMG 20240121 WA0107

रविवार को प्राण प्रतिष्ठा से पहले शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा नगर के लालकुआ रोड से होते हुए मुख्य मार्ग से होकर निकली। जहां नगर के सभी मंदिरो में पहुंच कर पूजा अर्चना की गई। जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत हुआ। पुष्पवर्षा हुई। इस दौरान बज रहे भगवान के भजनो पर लोग भक्ति मय वातावरण में मगन दिखाई दे रहे थे । भारी संख्या में महिलाए मौजूद रही। इस मौके पर समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डा. मिथलेश अग्रवाल, समाजसेवी लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख अनुराधा दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष डा. शरद गंगवार, मोनिका अग्रवाल, पवन गुप्ता, रश्मी दुबे,, राजेश अग्निहोत्री, सुनील गुप्ता, पीयूष गंगवार, रजनी गोयल, मुकेश दुबे, अरुण दुबे, बुलाकी वर्मा, अवनीश चतुर्वंेदी,, सुरेंद्र गुप्ता, मनोज गंगवार, नीरज पांडेय, दिलीप गुप्ता, मनोज तिवारी, महेश गुप्ता, कैलाश चंद्र जैन आदि भक्ति भावना से ओतप्रोत हो मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप

KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes