Kaimganj news –कायमगंज /फर्रुखाबाद 10 जनवरी 2024
नगर में बढ़ते अतिक्रमण से जहां आने-जाने में परेशानी हो रही थी । वही आए दिन जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रहती थी । जनजीवन प्रभावित हो रहा था । ऐसे में किसान नेताओं ने कई बार इस समस्या की ओर प्रशासन तथा नगर पालिका का ध्यान आकर्षित करते हुए अतिक्रमण मुक्त कायमगंज नगर बनाने की पहल की। भाकियू की मांग पर आज शिकायत का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नपा के आरआई आनंद अंशुमन शुक्ला, सुभाष चंद्र, विजेंद्र सिंह, विमलेश कुमार, रवि कुमार, उमेश समेत नपा सफाई कर्मचारियों के साथ ट्रैक्टर व जेसीवी मशीन लेकर रेलवे रोड स्थित पश्चिम रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचें। जो भी दुकानदार नालियों व फुटपाथ पर अपना सामान रखे थे। उसे हटवाया गया। उसके बाद नालियों की सफाई कराई गई। फुटपाथ पर खाली खड़े चाट पकौडी के ठेले, खाली रखे तख्त को ट्रैक्टर में डाला गया। वही नाली के ऊपर रखी पटियो को ट्रैक्टर में भरा गया। दुकानो के बाहर त्रिपाल व बांस बल्ली हटाए गए।। नगर पालिका प्रशासन की कार्यवाही देख खुद ही दुकानदार अपना अपना सामान फुटपाथ् से हटाने लगे। नपा प्रशासन की कार्यवाही देख कई खोखा दुकानदार अपने खोखे बंद कर रफूचक्कर हो गए। नपा प्रशासन ने संख्त चेतावनी दी कि गुरुवार तक खोखे हटा लें। नहीं तो पुलिस के सहयोग से खोखे हटा कर जब्त किए जाएगे। आरआई ने बताया कि अतिक्रमण के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही होती रहेगी ।किसी भी अतिक्रमण करने वाले को छूट नहीं दी जा सकती।
इनसेट: –
अतिक्रमण अभियान के समय की गई पालीथिन जब्त
कायमगंज9 जनवरी
नगर पालिका द्वारा आज अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा था । इसी बीच नपा अधिकारियों ने मार्केट में स्थित कई दुकानों में जाकर पॉलिथीन का प्रयोग करने की स्थिति को भी देखा । चेकिंग के दौरान मिराज किराना स्टोर से कुछ पॉलिथीन मिली । जिसे जब्त कर लिया गया तथा इसका प्रयोग भविष्य में न करने की दुकानदारों को कड़ी चेतावनी भी दी गई।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun